
CUET UG 2024: सीयूईटी परीक्षा का तीसरा दिन आज, ड्रेस कोड, डॉक्यूमेंट्स...एग्जाम से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइंस
AajTak
आज (17 मई) सीयूईटी भूगोल (Geography), शारीरिक शिक्षा (Physical Education), व्यवसाय (Business), अध्ययन लेखा (Accountancy) की परीक्षा होनी है. एग्जाम देने से पहले कैंडिडेट्स इन जरूरी गाइडलाइन्स को जरूर पढ़ लें. इनका पालन ना करने पर परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
CUET UG 2024 Exam Today: आज देशभर में सीयूईटी परीक्षा का आयोजन हो रहा है, यह परीक्षाएं 15 मई से शुरू हुई थीं. आज तीसरे दिन यानी 17 मई को भूगोल (Geography), शारीरिक शिक्षा (Physical Education), व्यवसाय (Business), अध्ययन लेखा (Accountancy) का पेपर होना है. आज की परीक्षाओं में बैठने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ले जाना ना भूलें साथ ही जरूरी गाइडलाइंस का भी पालन करें.
ये हैं जरूरी गाइडलाइंस
1- परीक्षा हॉल में कोई भी संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि नहीं लेकर जाएं. एनटीए इलैक्ट्रॉनिक आइटम ले जाने की अनुमति नहीं देता है.
2- इसके अलावा अन्य सामान जैसे बटुआ, चश्मा, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, घड़ी, कलाई घड़ी, कंगन, कैमरा, आभूषण या कोई धातु की वस्तु, खुले या पैक किए गए खाद्य पदार्थ, पानी की बोतलें, माइक्रोचिप ले जाने की भी अनुमति नहीं है.
3- परीक्षा केंद्र में ऐजंसी की तरफ से कैंडिडेट्स का सामान रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी.
4- उम्मीदवारों को धार्मिक वस्तुएं या आस्था की वस्तुएं पहनने पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना चाहिए ताकि पवित्रता बनाए रखते हुए उम्मीदवार को बिना किसी असुविधा के तलाशी के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










