
CrPC Section 19: जानें, क्या होती है सीआरपीसी की धारा 19?
AajTak
CrPC में कोर्ट (Court), जज (Judge) और मजिस्ट्रेट (Magistrate) से संबंधित जानकारी मिलती है. सीआरपीसी की धारा 19 भी एक मजिस्ट्रेट से संबंधित है. आइए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 19 (Section 19) क्या जानकारी देती है?
CrPC को हम हिंदी में दंड प्रक्रिया संहिता के नाम से जानते हैं. सीआरपीसी (Code of Criminal Procedure) में पुलिसिंग से संबंधित जानकारी के अलावा कोर्ट (Court), जज (Judge) और मजिस्ट्रेट (Magistrate) से संबंधित जानकारी मिलती है. सीआरपीसी की धारा 19 भी एक मजिस्ट्रेट से संबंधित है. आइए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 19 (Section 19) क्या जानकारी देती है?
दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 19 (Section 19) Code of Criminal Procedure यानी दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 19 (Section 19) का संदर्भ महानगर मजिस्ट्रेटों का अधीनस्थ होना है. या आम भाषा में कहें तो सीआरपीसी की यह धारा बताती है कि महानगर मजिस्ट्रेट (Metropolitan Magistrate) किसके अधीन (Subordinate) होते हैं.
(1) मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (Chief Metropolitan Magistrate) और प्रत्येक अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (Additional Chief Metropolitan Magistrate) सेशन न्यायाधीश (Sessions Judge) के अधीनस्थ होगा और प्रत्येक अन्य महानगर मजिस्ट्रेट (Metropolitan Magistrate) सेशन न्यायाधीश के साधारण नियंत्रण (Simple controls) के अधीन (Subordinate) रहते हुए मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (Chief Metropolitan Magistrate) के अधीनस्थ होगा.
(2) हाई कोर्ट, इस संहिता के प्रयोजनों (Purposes) के लिए परिनिश्चित (Defined) कर सकेगा कि अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (Additional Chief Metropolitan Magistrate) किस विस्तार तक, यदि कोई हो, मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (Chief Metropolitan Magistrate) के अधीनस्थ होगा.
(3) मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (Chief Metropolitan Magistrate) महानगर मजिस्ट्रेटों (Metropolitan Magistrate) में कार्य के वितरण के बारे में और अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट ((Additional Chief Metropolitan Magistrate) को कार्य के आवंटन के बारे में, समय-समय पर, इस संहिता से संगत नियम (Rules) बना सकेगा या विशेष आदेश (Special orders) दे सकेगा.
इसे भी पढ़ें--- CrPC Section 18: जानिए, क्या है सीआरपीसी की धारा 18?

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










