
CrPC Section 103: अपनी मौजूदगी में तलाशी करा सकता है मजिस्ट्रेट, यही बताती है धारा 103
AajTak
सीआरपीसी (CrPC) की धारा 103 (Section 103) में यह प्रावधान किया गया है कि मजिस्ट्रेट अपनी उपस्थिति में तलाशी कराने का निर्देश दे सकता है. चलिए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 103 इसके बारे में क्या जानकारी देती है?
Code of Criminal Procedure: दंड प्रक्रिया संहिता की धाराएं कई तरह की कानूनी प्रक्रियाओं (Legal procedures) के बारे में जानकारी देती हैं. इसी तरह से सीआरपीसी (CrPC) की धारा 103 (Section 103) में यह प्रावधान किया गया है कि मजिस्ट्रेट अपनी उपस्थिति में तलाशी कराने का निदेश दे सकता है. चलिए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 103 इस बारे में क्या बताती है? सीआरपीसी की धारा 103 (CrPC Section 103) दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Proced) की धारा (103 Section 103) में बताया गया है कि मजिस्ट्रेट (Magistrate) अपनी उपस्थिति (Presence) में तलाशी (Search) के लिए निर्देश दे सकता है. CrPC की धारा 103 के अनुसार, कोई भी मजिस्ट्रेट अपनी उपस्थिति में किसी ऐसे स्थान की तलाशी लेने का निर्देश दे सकता है, जिसका तलाशी वारंट (Search warrant) जारी करने के लिए वह सक्षम (Competent) है.
इसे भी पढ़ें--- CrPC Section 102: किसी संपत्ति को जब्त करने के लिए पुलिस अधिकारी की शक्ति बताती है ये धारा क्या है सीआरपीसी (CrPC) सीआरपीसी (CRPC) अंग्रेजी का शब्द है. जिसकी फुल फॉर्म Code of Criminal Procedure (कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर) होती है. इसे हिंदी में 'दंड प्रक्रिया संहिता' कहा जाता है. CrPC में 37 अध्याय (Chapter) हैं, जिनके अधीन कुल 484 धाराएं (Sections) मौजूद हैं. जब कोई अपराध होता है, तो हमेशा दो प्रक्रियाएं होती हैं, एक तो पुलिस अपराध (Crime) की जांच करने में अपनाती है, जो पीड़ित (Victim) से संबंधित होती है और दूसरी प्रक्रिया आरोपी (Accused) के संबंध में होती है. सीआरपीसी (CrPC) में इन प्रक्रियाओं का ब्योरा दिया गया है. 1974 में लागू हुई थी CrPC सीआरपीसी के लिए 1973 में कानून (Law) पारित किया गया था. इसके बाद 1 अप्रैल 1974 से दंड प्रक्रिया संहिता यानी सीआरपीसी (CrPC) देश में लागू हो गई थी. तब से अब तक CrPC में कई बार संशोधन (Amendment) भी किए गए है.
ये भी पढ़ेंः

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










