
Crorepati Tips: रोजाना दो प्याली चाय छोड़कर बनें अमीर, इस फॉर्मूले से जुटा लेंगे 10 करोड़ रुपये!
AajTak
आखिर जो चीज स्वास्थ्य के साथ-साथ आपकी फाइनेंशियल हेल्थ पर भी बुरा असर डालती है, उसे छोड़ना ही सही है. चाय (Tea) के साथ भी कुछ ऐसा ही है, इसे छोड़कर रोजाना बचाए पैसों को सही जगह निवेश (Investment) करके आप अमीर (Rich) बन सकते हैं.
अगर आप भी करोड़पति (Crorepati) बनना चाहते हैं, तो ये सपना पूरा करना इतना भी मुश्किल नहीं है. इसके लिए बढ़ सही इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजी, दृढ़ संकल्प और एक लक्ष्य जरूरी है. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना, बस दिन में दो प्याली चाय (Two Cup Tea) छोड़नी होगी. दरअसल, हम सभी जानते हैं कि चाय स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती ही है, लेकिन ये आपकी जेब भी ढीली करती है. पेशेवर लोगों की बात करें तो आमतौर पर चाय के शौकीन औसतन दो बार चाय तो पीते ही हैं और इस पर कम से कम 20 रुपये खर्च करते हैं. बस यही 20 रुपये बचाकर आप करोड़पति बन सकते हैं!
चाय छोड़ने के डबल फायदे ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ होती है और कुछ लोग तो ऐसे ही जो दिन में एक-दो नहीं बल्कि कई बार चाय पीते हैं. ऐसे में चाय छोड़ना मुश्किल तो है, लेकिन नामुमकिन नहीं और वो भी तब जबकि स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालने वाली इस चीज को छोड़ने से आप अमीर हो सकते हैं. इसकी के लिए जरूरत पड़ती है दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति की.
600 रुपये/माह बचाकर निवेश शुरू करें अब बात करते हैं कि दिन में महज दो प्याली चाय छोड़कर या कहें 20 रुपये रोजाना की बचत करके करोड़पति कैसे बना जा सकता है. तो बता दें इसके लिए एक खास फॉर्मूला है. अगर आप रोजाना दो चाय के पैसे बचाते हैं, तो फिर ये राशि महीने में 600 रुपये हो जाती है. इसे सही जगह पर निवेश करते आप करोड़पति बनने के रास्ते पर आगे बढ़ जाएंगे. इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में हर महीने इस रकम को इन्वेस्ट करना होगा. म्यूचुअल फंड ने लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में जबरदस्त रिटर्न मिलता है. जो 15 से 20 फीसदी तक हो सकता है.
ये है बचत और निवेश का हिसाब-किताब आप दो चाय के पैसों से सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) कर सकते हैं. इस सरह अगर कोई 20 वर्ष का युवक महीने में 600 रुपये की राशि को म्यूचुअल फंड में SIP करता है. तो फिर 480 महीने या 40 साल तक ये रकम इन्वेस्ट करने पर आपके कुल 2,88,000 रुपये जमा होंगे. वहीं इस अवधि में 15 फीसदी रिटर्न के हिसाब से देखें तो फिर आपकी जुटाई रकम 1,88,42,253 रुपये हो जाएगी. अब अगर SIP में 20 फीसदी रिटर्न के आधार पर देखें तो फिर आपकी रकम 10,18,16,777 रुपये हो जाएगी.
लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में जबरदस्त फायदा म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में किए गए इन्वेस्टमेंट पर चक्रवृद्धि ब्याज मिलने से आपके द्वारा किया गया छोटा निवेश भी लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड बन जाता है. करोड़पति बनने के ये फॉर्मूला कारगर है, लेकिन म्यूचुअल फंड में निवेश पर जोखिम भी काफी होता है, शेयर बाजार में जारी उथल-पुथल से आपका इन्वेस्टमेंट भी प्रभावित होता है. ऐसे में आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह निवेश शुरू करने से पहले जरूर ले लें.
(नोट: म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










