
Crorepati Formula: 30 साल में कैसे जुटाएं ₹15 करोड़ का फंड? ये फॉर्मूला करके दिखाएगा कमाल!
AajTak
हर कोई चाहता है कि रिटायमेंट के बाद उसे पैसों की दिक्कत न हो और इसके लिए लोग अपनी कमाई का एक हिस्सा बचाकर ऐसी जगह इन्वेस्ट करना चाहते हैं, जहां उसे जोरदार रिटर्न मिले. इस मामले में SIP कंपाउंडिंग बेनेफिट्स के साथ बेहतर विकल्प बना हुआ है.
करोड़पति (Crorepati) बनना कौन नहीं चाहता? हर कोई इसे पाने में सफल नहीं होता है, लेकिन इन्वेटमेंट का सही विकल्प हो और नियमित बचत की जाए, तो फिर ये टारगेट हासिल करना बड़ी बात नहीं है. निवेश का एक खास फॉर्मूला इसमें मदद कर सकता है. यहां हम बता रहे हैं कि कैसे 30 साल में नियमित निवेश के जरिए 15 करोड़ रुपये का बड़ा फंड जमा किया जा सकता है, जिससे रिटायमेंट के बाद की लाइफ मौज में कटे.
टारगेट पाने के लिए ये 3 चीजें अहम रिटायरमेंट के लिए 30 साल में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड जुटाने का लक्ष्य पाने के लिए स्मार्ट फाइनेंशियल स्कीम, नियमित सेविंग और कंपाउंडिंग की पावर जरूरी है. तो अगर आप 30 साल के हैं और चाहते हैं कि रिटायमेंट पर आपके अकाउंट में इतना फंड जमा हों, तो इस फॉर्मूले को अप्लाई कर सकते हैं, जो म्यूचुअल फंड में एसआईपी (SIP) से संबंधित है. देखा जाए तो सिस्टामैटिक इन्वेस्टमेंट प्लानिंग यानी एसआईपी में लॉन्ग टर्म में 15-18 फीसदी तक का रिटर्न हासिल हो चुका है, लेकिन हम यहां औसतन 12 फीसदी का रिटर्न लेकर चलते हैं.
SIP में कंपाउंडिग की पावर शेयर बाजार (Stock Market) या म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) में निवेश करने से पहले ये समझ लेना जरूरी है, कि ये मार्केट जोखिमों के अधीन हैं और रिटर्न में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है यानी आपका वास्तविक रिटर्न कम या ज्यादा हो सकता है. हालांकि, SIP के इतिहास पर नजर डालें, तो इसने निवेशकों को 10-15 फीसदी तक का या इससे ज्यादा का ही रिटर्न दिया है. लॉन्ग टर्म में ये 18-20 फीसदी तक भी रहा है. सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्रोसेस है और इसमें सबसे खास बात ये है कि निवेश (Investment) पर जोरदार रिटर्न के साथ ही लंबी अवधि तक इसे बनाए रखने पर कंपाउंडिंग का भी लाभ मिलता है और एक मोटा फंड इकठ्ठा हो जाता है. जिसके जरिए आप करोड़पतियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं.
30 साल में 15 करोड़ जुटाने का फॉर्मूला अब बताते हैं कि आखिर एसआईपी में मिलने वाले औसत 12 फीसदी के रिटर्न के साथ भी आप 30 साल में कैसे 15 करोड़ रुपये से ज्यादा इकठ्ठा कर सकते हैं. तो इस टारगेट को पाने के लिए आपको हर महीने 50,000 रुपये का निवेश करना होगा. SIP Calculator के जरिए देखें, तो अगर इतनी रकम हर महीने म्यूचुअल फंड एसआईपी में लगातार 30 साल तक इन्वेस्ट की जाती है, तो फिर इस अवधि में कुल जमा राशि 1,80,00,000 रुपये होगी. इस पर 12 फीसदी की रिटर्न के आधार पर आपको मिलने वाला रिटर्न कंपाउंडिंग के साथ 15,84,95,689 रुपये होगा. वहीं अकाउंट में कुल जमा फंड 17,64,95,689 रुपये हो जाएगा.
इस फॉर्मूले तहत SIP करने पर 10 साल बाद आपका 50,000 रुपये प्रति माह का निवेश बढ़कर लगभग 1.12 करोड़ रुपये हो जाएगा. 20 साल बाद, ये लगभग 4.6 करोड़ रुपये हो जाएगा और 30 साल के अंत तक यह 15 करोड़ रुपये के तय किए गए लक्ष्य को पार कर जाएगा. कंपाउंडिग इफेक्ट के साथ इसमें जोरदार वृद्धि देखने को मिलेगी, जहां आपका रिटर्न समय के साथ और अधिक होता जाएगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











