
Covid Cases In India: देश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में कोविड के 3545 नए केस मिले
AajTak
Covid Cases In India: देशभर में कोविड संक्रमण एक बार फिर से पैर पसारने लगा है. पिछले 24 घंटे में कोविड के 3545 नए केस मिले हैं.
Covid Cases In India: देश में कोरोना संक्रमण के मरीजों का ग्राफ फिर से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड के 3545 नए केस मिले हैं. इसके साथ ही अब एक्टिव केसों का आंकड़ा 19688 पर पहुंच गया है.
बता दें कि देश में अब तक 42551248 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है, जबकि 524002 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है.
वहीं गुरुवार को कोरोना की वजह से हुई मौतों को लेकर WHO ने एक रिपोर्ट जारी की थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में कोरोना की वजह से 47 लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है. हालांकि भारत सरकार ने उस आंकड़े पर ही सवाल खड़ कर दिए हैं. उनके मुताबिक जिस तकनीक या मॉडल के जरिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ये आंकड़े इकट्ठा किए हैं, वो ठीक नहीं है.
जारी बयान में कहा गया कि भारत की आपत्तियों के बावजूद भी WHO ने पुरानी तकनील और मॉडल के जरिए मौत के आंकड़े जारी कर दिए हैं, भारत की चिंताओं पर सही तरीके से गौर नहीं किया गया.
उधर, ICMR के डीजी डॉक्टर बलराम भार्गव ने भी इस पर सवाल उठा दिए हैं. उनका कहना है कि WHO ने जो मॉडल इस्तेमाल किया है, उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










