
Coronavirus India Latest Update: कोरोना वायरस पर सुबह-सुबह मिली गुड न्यूज, डेढ़ साल में सामने आए सबसे कम नए केस
AajTak
Coronavirus India Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के 7579 नए मामलों के अलावा, पिछले 24 घंटों में 236 लोगों की जान चली गई. एक्टिव मामले 1,13,584 हैं. यह कुल मामलों का एक फीसदी से भी कम 0.33 फीसदी है. इस हिसाब से 536 दिनों में एक्टिव मामले सबसे कम हैं.
Coronavirus India Update: देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus India News) को लेकर मंगलवार सुबह गुड न्यूज सामने आई है. पिछले डेढ़ सालों से बड़ी संख्या में लोगों की जान ले चुकी महामारी के दैनिक मामले तो कई दिनों से कम आ रहे हैं, लेकिन आज यह संख्या काफी कम रही. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus Daily Update) के दैनिक मामले 7,579 सामने आए हैं, जोकि 543 दिनों (तकरीबन डेढ़ साल) में सबसे कम हैं. इसके अलावा, 12 हजार से ज्यादा पिछले एक दिन में बीमारी से ठीक हो गए हैं, जबकि 236 लोगों की जान चली गई. #COVID19 | India reports 7,579 new cases (lowest in 543 days), 12,202 recoveries & 236 deaths in the last 24 hours, as per Health Ministry. Active cases stand at 1,13,584 - lowest in 536 days (account for less than 1% of total cases, currently at 0.33% - lowest since March 2020) pic.twitter.com/ZRQBtwufb4

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










