
Corona vaccine: वैक्सीनेशन ड्राइव के एक साल, पीएम मोदी बोले- अभियान से जुड़े हर एक व्यक्ति को सलाम
AajTak
कोविड टीकाकरण अभियान के आज भारत में एक साल पूरे हो गए हैं. अब तक कुल 156 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई है. इस दौरान महिलाओं को 76 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई. ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण केंद्रों में 99 करोड़ से अधिक खुराक दी गई.
भारत ने आज कोविड टीकाकरण अभियान के एक साल पूरे कर लिए हैं. अब तक कुल 156 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई है. इस दौरान महिलाओं को 76 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई. ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण केंद्रों में 99 करोड़ से अधिक खुराक दी गई. इसके अलावा ट्रांसजेंडर आबादी को 3 लाख 69 हजार से अधिक टीके की खुराक पिलाई गई. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है. Today we mark #1YearOfVaccineDrive. I salute each and every individual who is associated with the vaccination drive. Our vaccination programme has added great strength to the fight against COVID-19. It has led to saving lives and thus protecting livelihoods. https://t.co/7ch0CAarIf प्रधानमंत्री @narendramodi जी के मजबूत व प्रेरक नेतृत्व में कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में विश्व के सबसे बड़े मुफ्त टीकाकरण अभियान के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर देश के प्रतिभावान वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य कर्मियों, सभी कोरोना योद्धाओं और देशवासियों को बधाई देता हूँ।#1YearofVaccineDrive कोरोना संकट काल में देश की एकजुटता और PM @NarendraModi जी की प्रतिबद्धता का परिणाम है कि देश ने ना सिर्फ वैक्सीन निर्मित की, बल्कि आबादी के एक बड़े हिस्से को बहुत कम समय में वैक्सीनेट भी किया। वैक्सीनेशन अभियान का यह एक साल भारत की संकल्पशक्ति को दर्शाता है। #1YearOfVaccineDrive pic.twitter.com/t7pMCbhrIg

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










