
Corona Cases Updates: दिल्ली में 498 तो मुंबई में 135 नए कोरोना केस, पॉजिटिविटी रेट भी कम
AajTak
Corona Cases Updates: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में जहां कोरोना संक्रमण की दर घटकर एक फीसदी से भी कम रह गई तो वहीं महाराष्ट्र में भी यह दर 1.14% तक पहुंच गई है.
राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण की दर 1% से भी कम हो गई है. प्रदेश में 24 घंटे के भीतर कुल 498 नए कोविड केस निकले और पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.96% रह गई है. इसके साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2367 हो गई है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










