
Commonwealth Games 2022: स्वीमिंग में इतिहास रचने की ओर भारत, आज गोल्ड दिला सकते हैं श्रीहरि नटराजन
AajTak
इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में 21 साल के भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज का शानदार प्रदर्शन रहा. उन्होंने पहले दिन मेन्स 100 मीटर बैकस्ट्रोक इवेंट के सेमीफाइनल में 54.55 सेकंड का समय निकालकर फाइनल में जगह बनाई. अब दूसरे दिन यानी शनिवार को श्रीहरि का मेडल के लिए मुकाबला होगा...
Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज 28 जुलाई से हुआ है. 29 जुलाई यानी शुक्रवार को खिलाड़ी मैदान में उतरे और धमाल कर दिया. इस पहले दिन भारत को मेडल जरूर नहीं मिला, लेकिन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से काफी उम्मीदें जगाई हैं.
बैडमिंटन टीम ने पाकिस्तान को 5-0 से करारी शिकस्त दी है. जबकि टेबल टेनिस टीम ने भी शानदार आगाज किया है. इसके अलावा तैराकी में श्रीहरि ने भी अपने जौहर दिखाए हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में दम दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई है.
बता दें कि इससे पहले कॉमनवेल्थ के स्वीमिंग में भारत एक ही मेडल जीत सका है. 2010 में पैरा स्वीमिंग में प्रशांत कर्माकर ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था. ऐसे में आज श्रीहरि गोल्ड जीतकर इतिहास रच सकते हैं.
7वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे श्रीहरि
21 साल के श्रीहरि नटराज ने मेन्स 100 मीटर बैकस्ट्रोक इवेंट के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और 54.55 सेकंड का समय निकालकर चौथे स्थान पर रहे. इस तरह वह अपने इवेंट में ओवरऑल 7वें स्थान पर रहे और इस तरह फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. अब मेडल के लिए उनका फाइनल मुकाबला आज (30 जुलाई) देर रात 1.35 बजे होगा.
बेंगलुरु के रहने वाले श्रीहरि ने सबसे पहले अपने हीट में 54.68 सेकंड का समय निकालकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. वह अपने उस इवेंट में तीसरे नंबर पर रहे थे, जबकि ओवरऑल पांचवें सबसे तेज तैराक बने थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










