
China ने गुपचुप तरीके से भारत में बनाई अपनी पकड़, बॉलीवुड-यूनिवर्सिटी में लगा रहा सेंध
Zee News
थिंक टैंक ‘लॉ एंड सोसाइटी एलायंस’ ने हाल ही में ‘मैपिंग चाइनीज फुट प्रिन्ट एंड इन्फ्लुएंस ऑपरेशन इन इंडिया’ शीर्षक वाली 76 पन्नों की अध्ययन रिपोर्ट जारी की है जो दर्शाती है कि भारतीय संस्थानों में चीन की किस हद तक घुसपैठ हो चुकी है.
नई दिल्ली: एक भारतीय थिंक-टैंक के अध्ययन से पता चला है कि चीन (China) ने भारत के फिल्म जगत, विश्वविद्यालयों, सामाजिक संस्थानों, थिंक-टैंक्स, सोशल मीडिया और तकनीकी उद्योग में वर्चस्व स्थापित करने और दखलअंदाजी करने के लिए भारी मात्रा में धन खर्च किया और चीन समर्थक खड़े किए हैं. इन सब से भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है. नई दिल्ली स्थित थिंक टैंक ‘लॉ एंड सोसाइटी एलायंस’ द्वारा जारी ‘मैपिंग चाइनीज फुट प्रिन्ट एंड इन्फ्लुएंस ऑपरेशन इन इंडिया’ शीर्षक वाली 76 पन्नों की अध्ययन रिपोर्ट यह दर्शाती है कि भारतीय संस्थानों में चीन की किस हद तक घुसपैठ हो चुकी है और आंकलन किया है कि भारत में चीनी पैठ कितनी गहरी और व्यापक है. रिपोर्ट में मनोरंजन जगत से लेकर शिक्षा क्षेत्र तक उन सभी क्षेत्रों का विस्तार से अध्ययन किया गया है, जिनमें चीनी खुफिया तन तंत्र और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपना प्रभाव स्थापित कर लिया है और दखलअंदाजी शुरू कर दी है. भारतीय उद्योगों और हर उस क्षेत्र, जहां चीन ने पिछले कई वर्षों में रणनीतिक रूप से निवेश के माध्यम से अपना प्रभाव बढ़ाया है. चीन ने भारत में आम आदमी और मतदाताओं की राय को प्रभावित करने के लिए अपने वर्चस्व को बढ़ाने के एजेंडे पर तेजी से काम किया है.More Related News
