)
राफेल डील में ट्विस्ट! कच्चा खिलाड़ी नहीं है भारत, डील की शर्तें उड़ाएंगी डसॉल्ट के होश; IAF को चाहिए F4 का बेस्ट वर्जन
Zee News
Rafale-F4 plus: भारत को मिलने वाले राफेल फाइटर जेट “F4 प्लस” कॉन्फ़िगरेशन में होंगे, जिनमें भारत-विशेष सुरक्षित डेटा लिंक और स्वदेशी डिजिटल इंटीग्रेशन शामिल होगा. यह वैरिएंट भारतीय रडार, AWACS और कमांड सिस्टम से रियल-टाइम जुड़कर राफेल को दुनिया का सबसे एडवांस 4.5 जेनरेशन फाइटर बनाएगा.
Rafale-F4 plus: भारत-फ्रांस के बीच चल रही राफेल डील को लेकर एक बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत को मिलने वाले राफेल-F4 प्लस वैरिएंट के होंगे. यह कॉन्फिगरेशन पहले मौजूद भारत और फ्रांस के राफेल से अलग होगा. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों से पता चला है कि भारत को मिलने वाले राफेल डसॉल्ट के मौजूदा F4 से कहीं बेहतर होंगे. इसमें भारत-विशेष डिजिटल इंटीग्रेशन और सुरक्षित डेटा लिंक आर्किटेक्चर शामिल किया जाएगा. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
