
Chhattisgarh: नारायणपुर की जंगली पहाड़ी पर हुई थी मुठभेड़, मौके से 6 लाख रुपये नकद, 11 लैपटॉप और विस्फोटक बरामद
AajTak
पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ 15 अप्रैल को कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसोद और कुमुराडी गांवों के बीच एक जंगली पहाड़ी पर हुई थी, जहां जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 41वीं बटालियन की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.
Narayanpur Forest Hill Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में तीन दिन पहले हुई मुठभेड़ की जगह पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान मौका-ए-वारदात से सुरक्षा बलों को नक्सलियों के 6 लाख रुपये नकद, 11 लैपटॉप और विस्फोटक बरामद हुए हैं. नारायणपुर पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ 15 अप्रैल को कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसोद और कुमुराडी गांवों के बीच एक जंगली पहाड़ी पर हुई थी, जहां जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 41वीं बटालियन की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगल में वरिष्ठ माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर पदमकोट शिविर से अभियान शुरू किया था. पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि करीब तीन घंटे तक गोलीबारी चली, जिसके बाद नक्सली अपना सामान छोड़कर मौके से भाग गए.
सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से 6 लाख रुपए नकद, 11 लैपटॉप, 50 किलो बारूद, 30 किलो अन्य विस्फोटक सामग्री, 20 लीटर पेट्रोल, 20 लीटर डीजल, दो कुकर बम, सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR) के 130 कारतूस, 12 बोर राइफल के 25 कारतूस, .303 राइफल के 18 कारतूस, कॉर्डेक्स वायर के दो बंडल और माओवादी वर्दी बरामद की है.
पुलिस की विज्ञप्ति में कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दवाइयां, टिफिन बॉक्स, माओवादी साहित्य, जूते और दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं भी मिली हैं.
पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर मिले खून के धब्बे बताते हैं कि मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए या घायल हुए, लेकिन उनके साथी उन्हें जंगल के अंदर खींचने में कामयाब रहे. सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से न केवल नक्सलियों को भारी आर्थिक और सामरिक क्षति पहुंची है, बल्कि उन्हें यह स्पष्ट संदेश भी मिला है कि वे अब अबूझमाड़ के किसी भी इलाके में सुरक्षित नहीं हैं.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








