
Chhath Puja 2025: छठ पूजा का तीसरा दिन आज, जानें डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के नियम
AajTak
Chhath Puja 2025: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का तीसरा दिन होता है. इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. तो चलिए जानते हैं कि किस विधि से आज शाम सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा.
Chhath Puja 2025: छठ के महापर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर से हो चुकी है और आज इस त्योहार का तीसरा दिन है. इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और अपने परिवार की खुशहाली की उपासना-कामना की जाती है. यह त्योहार छठी मैय्या और सूर्यदेव को समर्पित किया जाता है, जो कि कार्तिक और चैत्र दोनों मास में मनाया जाता है. छठ पूजा का यह व्रत संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है. लेकिन, सवाल ये उठता है कि इस व्रत में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य क्यों दिया जाता है. चलिए जानते हैं.
डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व
छठ महापर्व में डूबते सूर्य को अर्घ्य देना कृतज्ञता और संतुलन का प्रतीक माना जाता है. यह प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और जीवन के हर उतार-चढ़ाव को स्वीकार करने की भावना दर्शाता है. मान्यताओं के अनुसार, यह अर्घ्य सूर्यदेव की पत्नी प्रत्यूषा को समर्पित है, जो कि सूर्य की अंतिम किरण होती है.
शाम को सूर्य को अर्घ्य देने की विधि
छठ पूजा के तीसरे दिन शाम को सभी व्रती महिलाएं इकट्ठी होकर सूर्य देव की पूजा-उपासना करती हैं. छठ पूजा में शाम का अर्घ्य बहुत पवित्र माना जाता है. इस समय व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य और छठी मइया का आभार व्यक्त करती हैं. सूर्यास्त से पहले व्रती स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनती हैं और बांस की सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, दीपक और गन्ना रखती हैं.
फिर, नदी या घर के आंगन में जल से भरे पात्र के सामने खड़ी होकर सूर्य देव की दिशा में मुख करके 'ऊं सूर्याय नमः' मंत्र के साथ अर्घ्य देती हैं. इस दौरान छठी मइया के भजन गाए जाते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है. अर्घ्य के बाद व्रती पूरी रात जागरण करती हैं और अगली सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी करती हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











