
Chandrakant Pandit: चंद्रकांत पंडित की कहानी, कप्तान बनकर जिसने नहीं जीती ट्रॉफी, कोच बनकर रच दिया इतिहास
AajTak
चंद्रकात पंडित की कोचिंग में एमपी ने मुंबई को मात देकर रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है. चंद्रकात पंडित भारत के लिए भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं.
मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मुंबई को छह विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया है. रणजी ट्रॉफी के 87 साल के इतिहास में एमपी का यह पहला खिताब रहा. टीम की इस यादगार सफलता में कोच चंद्रकात पंडित का अहम रोल रहा. चंद्रकात पंडित की कुशल रणनीति के आगे मुंबई जैसी टीम की एक ना चली.
चंद्रकांत पंडित कोचिंग को करियर बनाने पहले बतौर बल्लेबाज घरेलू एवं इंटरनेशनल क्रिकेट में जलवा दिखा चुके हैं. 60 साल के चंद्रकांत पंडित ने मुंबई के अलावा मध्य प्रदेश और असम के लिए भी क्रिकेट खेला. चंद्रकांत पंडित की ही कप्तानी में एमपी ने 1998-99 के रणजी फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उसे कर्नाटक ने मात दे दी थी. बतौर कोच ही सही, अब चंद्रकांत पंडित ने 23 साल बाद टीम को रणजी चैम्पियन बनाने में अहम किरदार निभाया है.
जीत के बाद कही ये बात
चंद्रकांत पंडित ने कहा, '23 साल पहले जो मैंने छोड़ा था उसकी शानदार यादें जुड़ी हैं. मैं सौभाग्यशाली था कि यहां आया. ट्रॉफी जीतने का पल शानदार एवं इमोशनल है. मैं कप्तान के रूप में चूक गया था. मेरे पास कोचिंग के और भी प्रस्ताव आए थे लेकिन मैंने मध्य प्रदेश को चुना. कभी-कभी प्रतिभा होती है लेकिन आपको कल्चर डेवलप करना पड़ता है.'
मुंबई-विदर्भ को भी जिता चुके खिताब
चंद्रकांत पंडित को काफी सख्त कोच माना जाता है और वह खिलाड़ियों को शत प्रतिशत प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं. चंद्रकांत पंडित ने बतौर कोच विदर्भ को भी लगातार दो सीजन (2017-18 और 2018-19) में रणजी ट्रॉफी का चैम्पियन बना चुके हैं. इससे पहले वह तीन मौकों पर मुंबई को भी अपनी कोचिंग में रणजी ट्रॉफी जिताया था.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










