
Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया? हाइब्रिड मॉडल पर चलेगा टूर्नामेंट
AajTak
Champions Trophy 2025 : चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का यह बड़ा टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा. इस बात की संभावना सूत्रों ने जताई है.
Champions Trophy 2025 Update: पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, ऐसा माना जा रहा कि भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान में होने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के इस बड़ा टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगी. ऐसे में यह टूर्नामेंट एक बार फिर से हाइब्रिड मॉडल के तहत हो सकता है.
ध्यान रहे एशिया कप 2023 जो पाकिस्तान में आयोजित हुआ था, उसमें भारत ने अपने सभी मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका में खेले थे.
चूंकि इस बात की संभावना बहुत कम है कि भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी, जो फरवरी से मार्च तक पाकिस्तान में आयोजित होना है. पाकिस्तान ने आईसीसी को ड्राफ्ट शेड्यूल सौंप दिया है, जिसमें भारत के सभी मैच लाहौर में खेले जाने हैं, लेकिन अभी तक बीसीसीआई की ओर से भारत की यात्रा के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
इन पूरे मामले जुड़े एक सूत्र ने कहा कि इस बात की संभावना बहुत कम है कि टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी, लेकिन सरकार द्वारा इस मामले में फाइनल कॉल ली जाएगी. इसलिए उस स्थिति में हाइब्रिड मॉडल पर काम किया जा रहा है.
भारत एशिया कप की तरह यूएई या श्रीलंका में अपने मैच खेल सकता है, हालांकि ICC का भी इस पर अपना रुख होगा, लेकिन अभी तक हम यही सोच रहे हैं. सूत्र ने कहा देखते हैं कि भविष्य में चीजें कैसी होती हैं, अभी तक ऐसा लग रहा है कि चैम्पियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मोड में खेली जाएगी.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










