
Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर रहेगा खरमास का साया, शुभ दिनों में भी नहीं कर पाएंगे ये काम
AajTak
Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि इस बार 9 अप्रैल से शुरू होगी और समापन 17 अप्रैल को होगा. इस बार चैत्र नवरात्रि पर खरमास का साया पड़ेगा. जिसके कारण नवरात्रि के शुरुआती 5 दिनों में कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य नहीं जा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि नवरात्रि पर खरमास के अशुभ साए के कारण कौन से शुभ कार्य वर्जित हैं.
Chaitra Navratri 2024: सभी कार्यों से पहले मां दुर्गा की उपासना करना फलदायी माना जाता है. नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों की उपासना करने से जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है. 30 साल बाद शक्ति का महापर्व नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 को रेवती और अश्विनी नक्षत्र में गजकेसरी योग, अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ शुरू हो रहा है. इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आई हैं जो बेहद शुभ माना जा रहा है.
चैत्र नवरात्रि पर खरमास का साया (Kharmaas Shadow on Chaitra Navratri)
वैसे तो नवरात्रि के दिन बहुत ही शुभ माने जाते हैं लेकिन, इस बार चैत्र नवरात्रि पर खरमास का साया पड़ेगा. दरअसल, खरमास की शुरुआत 14 मार्च से हुई थी और इनका समापन 13 अप्रैल को होगा. जिसके कारण नवरात्रि के शुरुआती 5 दिनों में कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य नहीं जा सकते हैं. लेकिन, ज्योतिषियों की मानें तो पूजा पाठ या ईश्वर की उपासना की जा सकती है.
खरमास में न करें ये कार्य (Kharmaas Do's and Dont's)
खरमास में शादी-विवाह वर्जित होता है. इस समय नए मकान का निर्माण और संपत्ति का क्रय करना वर्जित होता है. इस दौरान नया व्यवसाय या नया कार्य आरम्भ न करें. अन्य मंगल कार्य जैसे द्विरागमन, कर्णवेध, और मुंडन भी वर्जित है. अगर प्रेम विवाह या स्वयंवर का मामला हो तो विवाह किया जा सकता है. जो कार्य नियमित रूप से हो रहे हों उनको करने में भी खरमास का कोई बंधन या दबाव नहीं होता है. सीमान्त, जातकर्म या अन्नप्राशन भी किया जा सकता है.
चैत्र नवरात्रि पूजन की विधि (Chaitra Navratri Pujan Vidhi)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












