CBSE 12th Board: एग्जाम कैंसिलेेशन के खिलाफ एक टीचर ने SC में लगाई याचिका
AajTak
कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए एक तरफ लोग12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. वहीं इस मांग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दर्ज की गई है जिसमें एग्जाम कैंसिल न करने की मांग की गई है.
देशभर में जिस तरह कोरोना के हालात हैं, उसे देखते हुए माता-पिता, छात्र और शिक्षक लगातार एग्जाम कैंसिल करने की मांग कर रहे हैं. वहीं केरल के गणित शिक्षक ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका के जरिये इस परीक्षा को कैंसिल नहीं करने की मांग की है. याचिका में कहा है कि उच्च संस्थानों में प्रवेश कक्षा 12 के परिणामों पर निर्भर करता है. परीक्षा रद्द करने से छात्रों के भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा. केरल में मैथ्स शिक्षक टोनी जोसेफ ने अपनी याचिका में कहा कि परीक्षा रद्द करना छात्रों के भविष्य के करियर के दृष्टिकोण से एक अनुचित निर्णय होगा.वहीं पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में आई एक याचिका में सीबीएसई और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा आयोजित कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का अनुरोध किया गया था. सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका को दायर करने वाली वकील ममता शर्मा का कहना है कि बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन की जगह स्टूडेंट्स का रिजल्ट घोषित करने के लिए कोई ऑब्जेक्टिव पद्धति अपनाएं. बॉम्बे हाईकोर्ट में भी कोरोना से बिगड़ते हालात के चलते 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की जनहित याचिका दाखिल की गई थी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












