
CAT 2025: IIM कोझिकोड ने जारी की परीक्षा की तारीख, जानें शेड्यूल
AajTak
CAT 2025 परीक्षा 30 नवंबर को भारत के 170 शहरों में आयोजित की जाएगी. 12 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी होने के साथ, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में किसी भी भ्रम से बचने के लिए अपनी शिफ्ट का विवरण और रिपोर्टिंग समय ध्यान से देखें.
CAT 2025: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड ने बताया है कि कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2025) की परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा देश के करीब 170 शहरों में तीन पालियों (शिफ्टों) में होगी. कैट परीक्षा के जरिए देश के IIMs और शीर्ष बी-स्कूलों में एमबीए और मैनेजमेंट कोर्सेज में प्रवेश मिलता है.
कैसा होगा परीक्षा पैटर्न CAT 2025 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी. इसमें तीन सेक्शन होंगे: VARC – वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन DILR – डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग QA – क्वांटिटेटिव एबिलिटी
हर पाली (शिफ्ट) में परीक्षा का पैटर्न एक जैसा रहेगा. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी
कितने शिफ्ट में होगी परीक्षा
शिफ्ट 1 (सुबह): 8:30 से 10:30 बजे तक शिफ्ट 2 (दोपहर): 12:30 से 2:30 बजे तक शिफ्ट 3 (शाम): 4:30 से 6:30 बजे तक अभ्यर्थियों को तय समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा:
शिफ्ट 1 के लिए: सुबह 7:00 बजे शिफ्ट 2 के लिए: सुबह 11:00 बजे शिफ्ट 3 के लिए: दोपहर 3:00 बजे

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











