
BPSC प्रदर्शन के पीछे साजिश का 'एंगल' ढूंढ़ रही पुलिस, दिल्ली के ट्यूटर को पकड़ा, लगाए गंभीर आरोप
AajTak
BPSC Protest: पटना में बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली के एक ट्यूटर को हिरासत में लिया है. आरोप है कि ट्यूटर रोहित ने प्रदर्शनकारियों को उकसाया है. पुलिस को प्रदर्शन के पीछे किसी बड़ी साजिश का शक है और इस साजिश में शामिल लोगों की फंडिंग के स्रोत की भी जांच कर रही है.
BPSC Protest: बिहार बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा रद्द की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के मामले में पटना पुलिस ने दिल्ली के एक ट्यूटर को गिरफ्तार किया है. ट्यूटर को बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को उकसाने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया. पटना के जिलाधिकारी (DM) चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बुधवार के प्रदर्शन की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि रोहित नाम का ट्यूटर प्रदर्शनकारियों को उकसाने और उन्हें संगठित करने में शामिल था.
पुलिस को साजिश का शक
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राजीव मिश्रा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "शुरुआती जांच में पता चला है कि रोहित (ट्यूटर) दिल्ली से आया था और कई लोगों, जिनमें लड़कियां भी शामिल थीं, को साथ लाया था. ये लोग BPSC के असंतुष्ट अभ्यर्थी बनकर आए थे. जांचकर्ता उससे पूछताछ कर रहे हैं." उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के पीछे किसी बड़ी साजिश का शक है और इस साजिश में शामिल लोगों की फंडिंग के स्रोत की भी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: पटना में BPSC अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, परीक्षा रद्द की कर रहे थे मांग
एसएसपी ने कहा, "हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि राज्य के बाहर से आए लोगों को फंडिंग कहां से हो रही है. रोहित इस प्रदर्शन का मुख्य साजिशकर्ता लग रहा है. पटना पुलिस इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को प्राथमिक रिपोर्ट भेजेगी,"
13 दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










