
Boycott Foreign Goods: ये विदेशी सामान अब मत खरीदना! बौखला जाएंगे कई देश... दिखा दो आज से ही अपनी ताकत
AajTak
Local for Global: देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जाने-अनजाने हमारे घर में कई चीजें ऐसी होती हैं जो विदेशी मूल की होती हैं. लेकिन अब उन्होंने देश को Made In India के साथ चलने का आह्वान किया है.
भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. आर्थिक सुधार से जुड़े कदम लगातार उठाए जा रहे हैं, वो दिन दूर नहीं है, जब भारत एक विकसित राष्ट्र कहलाएगा. विकसित राष्ट्र बनाने में हर एक भारतीय का योगदान होगा. हर किसी को अपने स्तर पर देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना होगा.
इस बीच भारत की तरक्की को कई देश पचा नहीं पा रहे हैं, भारत को रोकने के लिए साजिशें रची जा रही हैं. लेकिन यह नए दौर का भारत है, आत्मनिर्भर भारत है. ऐसे में जब 140 करोड़ लोग मिलकर देश को संवारने का काम करेंगे, तो विदेशी ताकतें भी टिक नहीं पाएंगी. 22 सितंबर से देश GST रिफॉर्म लागू हो गया है, जो कि आर्थिक तौर पर एक बड़ा कदम है. दिनचर्या की 90 फीसदी से ज्यादा चीजें सस्ती होने वाली हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 सितंबर को देश को संबोधित करते हुए सभी से स्वदेशी अपनाने की अपील की है.
स्वदेशी के साथ चलें...
दरअसल, स्वदेशी उत्पादों को अपनाना केवल देशभक्ति का संकेत नहीं है, बल्कि यह हमारी स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का तरीका भी है. जब हम भारतीय उत्पाद खरीदते हैं, तो छोटे और बड़े व्यवसायों को मदद मिलती है, नौकरियों के अवसर बढ़ते हैं.
पीएम मोदी ने भी कहा कि जाने-अनजाने हमारे घर में कई चीजें ऐसी होती हैं जो विदेशी मूल की होती हैं. लेकिन अब उन्होंने देश से Made In India के साथ चलने का आह्वान किया है. घर में विदेशी सामान को पहचान कर उसे देशी विकल्पों से बदलना, स्थानीय दुकानों और कारीगरों का समर्थन करना, और खरीदारी करते समय सचेत रहना, ये छोटे‑छोटे कदम हमारे देश की आर्थिक और सांस्कृतिक मजबूती में बड़ा योगदान देते हैं.
भारत एक त्योहारों का देश है, हर महीने कोई-न-कोई त्योहार होता है. लोग त्योहार पर जमकर खरीदारी करते हैं, इस खरीदारी असर देश की इकोनॉमी पर भी होता है. हर त्योहार पर बाजार में स्वदेशी और विदेशी सामान होते हैं, अधिकतर लोग सस्ते के चक्कर में विदेशी सामान खरीद लेते हैं. हालांकि अधिकतर मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक्स सामान अभी भी भारत में Assemble होकर बिकता है, ऐसे प्रोडक्ट्स Made In India कैटेगरी में आते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












