
Border Dispute: Assam CM ने दिया इशारा, मिजोरम के सांसद के खिलाफ अब कार्रवाई नहीं
Zee News
असम के वज़ीरे आला हिमंत बिस्व सरमा ने कई ट्वीट कर नोर्थ इस्ट के दोनों रियासतों के बीच सरहदी विवाद को सुलझाने में मिजोरम के वज़ीरे आला जोरमथंगा की कोशिशों की सराहना की.
गुवाहाटी: असम के वज़ीरे आला हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पुलिस को मिजोरम के सांसद के. वनललवेना के खिलाफ प्राथमिकी वापस लेने का हुक्म दिया है. सरमा ने हालांकि कहा कि कछार जिला में लैलापुर में अंतरराज्यीय सीमा के पास भीषण गोलीबारी की घटना में मुबैय्यना तौर पर मुलव्विस होने के लिए मिजोरम के छह सरकारी ऑफिसरों के खिलाफ दर्ज मामलों में जांच जारी रहेगी. He was not in that area on that day. We had booked him only for provocative statements सरमा ने कई ट्वीट कर नोर्थ इस्ट के दोनों रियासतों के बीच सरहदी विवाद को सुलझाने में मिजोरम के वज़ीरे आला जोरमथंगा की कोशिशों की सराहना की. सरमा ने कहा, 'मैंने मीडिया में माननीय वज़ीरे आला जोरामथंगा के बयानों को देखा है जिसमें उन्होंने सीमा विवाद को पुरअमन तरीके से सुलझाने की इच्छा जताई है. असम हमेशा से नोर्थ इस्ट की भावना को जिंदा रखना चाहता है.' — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa)More Related News
