
Bihar Exit Poll: बिहार तेजस्वी यादव की रणनीति लाएगी रंग, NDA के लिए 2019 की जीत दोहराना आसान नहीं!
AajTak
एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि बिहार में एनडीए को 29 से 33 सीट हासिल हो सकती है, जबकि महागठबंधन 7 से 10 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है.
सातवें और अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल भी सामने आ चुका है. बिहार को लेकर जो एग्जिट पोल 'आज तक और एक्सिस माय इंडिया' की तरफ से जारी किया गया है उसके मुताबिक 2019 का प्रदर्शन एनडीए के लिए दोहराना काफी मुश्किल नजर आ रहा है.
एग्जिट पोल में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक एक तरफ जहां एनडीए के वोट हिस्सेदारी में कमी आई है, वहीं सीटें भी पहले से काम आ सकती हैं जबकि बिहार में इस बार विपक्षी गठबंधन पहले से ज्यादा मजबूत और बेहतर प्रदर्शन कर सकता है. बिहार में महागठबंधन के वोट हिस्सेदारी में इजाफा हुआ है, साथ ही साथ उसकी सीटें भी पहले से ज्यादा आ सकती हैं.
एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक इस बार बिहार में एनडीए गठबंधन को 48 फीसदी वोट शेयर हासिल हो सकता है. 2019 में एनडीए के हिस्से में लगभग 56 फीसदी वोट की हिस्सेदारी थी, इसका सीधा मतलब यह है कि इस बार 40 में से 39 सीट जीतना एनडीए के लिए मुश्किल है. वहीं दूसरी तरफ बिहार में इंडिया गठबंधन यानी महागठबंधन की हिस्सेदारी वोट में 42 फ़ीसदी रहने का अनुमान है. 2019 में विपक्षी गठबंधन को जहां केवल एक सीट मिली थी वहीं इस बार सीटों की संख्या बढ़ सकती है.
एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि बिहार में एनडीए को 29 से 33 सीट हासिल हो सकती है, जबकि महागठबंधन 7 से 10 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है. एनडीए गठबंधन के अंदर बीजेपी को 13 से 15 सीट पर जीत मिल सकती है जबकि जदयू को 9 से 11 सीट पर जीत हासिल हो सकती है, वहीं विपक्षी गठबंधन में राजद को 6 से 7 सीट पर जीत हासिल हो सकती है जबकि दूसरे सहयोगी दलों को एक से दो सीट मिल सकती है.
आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राजद का खाता भी नहीं खुला था, केवल एक सीट पर विपक्षी गठबंधन को जीत हासिल हुई थी. किशनगंज सीट पर कांग्रेस ने जेडीयू उम्मीदवार को हराया था, जबकि इस बार आरजेडी कुछ सीटों पर बढ़िया प्रदर्शन कर सकती है, ऐसा अनुमान एग्जिट पोल में लगाया गया है. तेजस्वी यादव जिन्होंने कांग्रेस के साथ-साथ लेफ्ट को भी महागठबंधन में शामिल किया इसका खासा फायदा इंडिया गठबंधन को बिहार में मिलता नजर आ रहा है.
तेजस्वी यादव ने 2020 के विधानसभा चुनाव में वाम दलों को साथ लेकर बेहतर प्रदर्शन किया था. इसी तर्ज पर उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के साथ वाम दलों को महागठबंधन के अंदर रखा अंतिम दौर में तेजस्वी यादव ने विकासशील इंसान पार्टी को भी महागठबंधन में जगह दी, उन्होंने आरजेडी कोटे से तीन सीटों पर वीआईपी के उम्मीदवारों को चुनाव लड़वाया. मुकेश सहनी जिस निषाद जाति से आते हैं, उसके वोट को भी महागठबंधन में जोड़ने की रणनीति तेजस्वी यादव ने बनाई. एग्जिट पोल अगर नतीजे में सही साबित होते हैं तो यह माना जाएगा कि तेजस्वी यादव ने अपनी रणनीति से बिहार में बीजेपी को खाता परेशान किया.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









