
Bihar: सिरफिरे आशिक का ऐसा था डर, कपल को पुलिस की निगरानी में करनी पड़ी शादी
AajTak
सिरफिरे आशिक का आतंक ऐसा था कि प्रेमी जोड़े का जीना मुहाल था. पूरा परिवार डरा सहमा रहता था. प्रेमी जोड़े की गुहार के बाद फुलवारी के SI की देखरेख में प्रेमी जोड़े ने शादी की. पुलिस ने बताया कि प्रेमी जोड़े को पूरी सुरक्षा दी जा रही है.
1993 में रिलीज हुई यश चोपड़ा की फिल्म 'डर' नाटकीय थी, लेकिन कभी-कभार रियल लाइफ में भी रील लाइफ वाले विलेन से समाज का सामना हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ है, राजधानी पटना से सटे दानापुर के प्रेमी जोड़े के साथ, जिनकी रियल लाइफ में एक ऐसा 'शाहरुख खान' आ गया, जिसकी दहशत के चलते प्रेमी जोड़े ने पुलिस की सुरक्षा में शादी की. अभी भी प्रेमी जोड़ा उस एकतरफा प्यार करने वाले विलेन से सहमा हुआ है.
दानापुर के थाना परिषद क्षेत्र शिव मंदिर में प्रेमी जोड़े की पुलिस ने शादी करवाई है. पुलिस के मुताबिक, प्रेमी जोड़े के बीच एक तीसरा सिरफिरा आशिक, जो लड़की से एकतरफा प्यार करने का दावा कर रहा था वो डर फिल्म का शाहरुख खान बन गया था.
सिरफिरे आशिक ने सबसे पहले लड़की के परिवारवालों को जान से मारने की धमकी दी. इतना ही नहींस सिरफिरा आशिक लड़की के परिवार को तंग करने के लिए डायल 100 पर झूठी कॉल करके शराब की जानकारी देता था और कहता था कि शराब की खेप लड़की के घर में पड़ी हुई है.
सात साल से प्यार करता है प्रेमी जोड़ा
दरअसल, मामला यह था कि एक लड़की पीएससीएच एरिया की रहने वाली है. लड़की का 7 सालों से एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन दोनों शादी नहीं कर पा रहे थे. इसके पीछे का कारण एक सिरफिरा आशिक था जो हमेशा लड़की को परेशान करता था. मामले को लेकर प्रेमी जोड़े ने पुलिस की मदद मांगी. उसके बाद फुलवारी थानाध्यक्ष रफीकुल रहमान ने दोनों को थाने बुलाया और दोनों की पुलिस सुरक्षा में शादी करा दी. पुलिस ने पूर्व वार्ड पार्षद कोलेश्वरी देवी के नेतृत्व में दोनों प्रेमियों की पुलिस सुरक्षा के बीच शादी कराई.
उधर, सिरफिरा आशिक प्रेमी जोड़ों को धमका रहा था कि शादी करने पर दोनों को छोड़ेगा नहीं. वो दोनों को शादी नहीं करने देगा. सिरफिरे की धमकी से डरा हुआ प्रेमी जोड़ा परेशान था. लेकिन पुलिस की मदद मिलने के बाद दोनों ने आराम से शादी की. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर सिरफिरे आशिक की तलाश शुरू कर दी है. शादी हो जाने के बाद प्रेमी जोड़े को पुलिस ने आश्वस्त किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







