
Ben Stokes IPL 2023: आईपीएल से पहले महेंद्र सिंह धोनी को लगा तगड़ा झटका, टूर्नामेंट को बीच में छोड़ेंगे बेन स्टोक्स
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होनी है. मगर उससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. उनके स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने बीच में ही टूर्नामेंट छोड़ने की बात कही है.
Ben Stokes IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी को एक बड़ा झटका लगा है. उनकी कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. मगर अब इसी ऑलराउंडर ने टीम को बड़ा झटका दिया है.
बेन स्टोक्स ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आईपीएल का अगला यानी 2023 सीजन पूरा नहीं खेल पाएंगे. वह बीच में ही टूर्नामेंट को छोड़ देंगे. बेन स्टोक्स इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान भी हैं. जबकि इंग्लिश टीम को जून से अपने टेस्ट सीरीज का आगाज करना है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी एशेज सीरीज
इंग्लैंड टीम को एक जून से आयरलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है. इसके बाद इंग्लिश टीम को 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज भी खेलना है. ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, बेन स्टोक्स आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच जरूर खेलेंगे. इस बात की पुष्टि खुद उन्होंने ही की है.
जबकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 31 मार्च से होगी. इसके बाद 21 मई तक लीग स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद प्लेऑफ की जंग होगी. फिर आखिर में 28 मई को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.
चेन्नई टीम को खेलना है ओपनिंग मुकाबला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









