
BCCI Vs PCB: रमीज राजा की वर्ल्ड कप छोड़ने की धमकी का खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब!
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बहिष्कार की बात कही है. इस मसले पर अब भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की टिप्पणी आई है और उन्होंने पीसीबी अध्यक्ष की बोलती बंद कर दी है.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद अब वनडे वर्ल्ड कप 2023 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों जुबानी जंग चल रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने बीते दिनों वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत ना आने की धमकी दी थी, अब इस पर भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया है. समाचार एजेंसी एएनआई को अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत वर्ल्ड क्रिकेट में एक बड़ी शक्ति है. रमीज राजा के वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम के भारत आने से बायकॉट देने की धमकी पर खेल मंत्री बोले कि आप सही वक्त का इंतजार कीजिए, भारत क्रिकेट में विश्व शक्ति है और कोई भी उसे नज़रअंदाज नहीं कर सकता है.
क्लिक करें: पाकिस्तान ने सरेआम भारत को धमकी देते हुए कहा- हमारे बगैर ही वर्ल्ड कप खेलना होगा! आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने हाल ही में बयान दिया था, जिसके बाद काफी बहस छिड़ी थी. रमीज राजा ने कहा था कि अगर भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है, तो पाकिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाएगी. इतना ही नहीं, रमीज राजा ने यहां तक कहा था कि अगर पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी तो फिर वर्ल्ड कप कौन देखेगा. BCCI और PCB आमने-सामने बता दें कि आईसीसी के शेड्यूल के मुताबिक, साल 2023 का एशिया कप पाकिस्तान में होना है. लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कुछ वक्त पहले बयान दिया था कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी, क्योंकि वहां पर सुरक्षा की काफी दिक्कतें हैं. इसी के बाद बीसीसीआई और पीसीबी के बीच जुबानी जंग शुरू हुई थी. रमीज राजा ने पहले भी यह बयान दिया था कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं आती है तो वह एशिया कप और वर्ल्ड कप का बहिष्कार करेंगे. पीसीबी ने इस मसले को आईसीसी के सामने भी उठाया था. हालांकि बीसीसीआई की वर्ल्ड क्रिकेट में जैसी ताकत है और सुरक्षा का जो तर्क है उसके आगे पीसीबी का जीतना मुश्किल है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










