
BCCI vs PCB: 'पीसीबी में इतनी हिम्मत नहीं...', रमीज राजा पर भड़का यह पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर
AajTak
पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा ने कहा था कि यदि टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है तो वे भी भारत में होने वाले वनडे विश्व कप का बहिष्कार करेंगे. अब राजा के बयान पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया का बयान सामने आया है. कनेरिया का मानना है कि पाकिस्तान में ऐसा करने की हिम्मत नहीं है.
एशिया कप 2023 को लेकर जमकर बयानबाजी हो रही है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पिछले महीने एक बड़ा बयान जारी कर कहा था कि भारतीय टीम एशिया कप के अगले संस्करण के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. जय शाह के इस बयान से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन (रमीज राजा) को मिर्ची लग लग गई थी. राजा ने कुछ दिन पहले कहा था कि यदि टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है तो पाकिस्तानी टीम भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 का बहिष्कार करेगी.
पीसीबी में इतनी हिम्मत नहीं: कनेरिया
अब रमीज राजा को पाकिस्तान के ही पूर्व लेग-स्पिनर दानिश कनेरिया ने निशाने पर लिया है. दानिश कनेरिया का मानना है कि पीसीबी में आईसीसी के किसी टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की हिम्मत नहीं है. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि एशिया कप में भाग नहीं लेने पर भारत प्रभावित नहीं होगा, जबकि वैश्विक टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने के चलते निश्चित रूप से पाकिस्तान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.
दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'पीसीबी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह आईसीसी के किसी इवेंट का बहिष्कार करे. दूसरी ओर भारत को परवाह नहीं है अगर पाकिस्तान नहीं आता है तो. भारत के पास एक बड़ा बाजार है जो बहुत अधिक राजस्व उत्पन्न करता है. विश्व कप के लिए भारत नहीं आने का पाकिस्तान पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा.
पाकिस्तान भारत अंत में भारत जाएगा: कनेरिया
दानिश कनेरिया ने आगे कहा, 'पाकिस्तान अंततः विश्व कप के लिए भारत की यात्रा करेगा. ऑफिशियल्स कहेंगे कि उनके पास और कोई विकल्प नहीं था क्योंकि आईसीसी का दबाव था. अगर पाकिस्तान बार-बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट से हटने की बात करेगा तो इससे पाकिस्तान क्रिकेट को काफी नुकसान होगा.'

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










