
Bajaj Chetak का बेस्ट अवतार हुआ लॉन्च! 153KM रेंज और जबरदस्त फीचर्स से लैस है स्कूटर
AajTak
New Bajaj Chetak 35 Series: कंपनी का कहना है कि देखने में नया चेतक भले ही आपको पिछले मॉडल जैसा लग रहा हो लेकिन ये एक बड़े बदलाव के साथ गुजरा है. कंपनी का दावा है कि नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में तकनीकी रूप से कई बड़े बदलाव किए हैं जो इसे अब तक का सबसे बेस्ट मॉडल बनाता है.
अस्सी-नब्बे के दशक में भारतीय बाजार में स्कूटर का पर्याय बने 'बजाज चेतक' ने आज अपने असली घर यानी ओरिजन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से बिल्कुल नए अवतार में वापसी की है. साल 1972 में पूणे के अकुर्दी में स्थित बजाज ऑटो के उत्साह प्लांट से पहला चेतक स्कूटर रोल-आउट किया गया था. तकरीबन 52 सालों के बाद आज कंपनी ने इसी प्लांट से चेतक इलेक्ट्रिक का अब तक का सबसे बेस्ट अवतार लॉन्च किया है. कंपनी ने इस नए चेतक को 'Chetak 35 Series' नाम दिया है. इस स्कूटर को 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है.
कंपनी का कहना है कि देखने में नया चेतक भले ही आपको पिछले मॉडल जैसा लग रहा हो लेकिन ये एक बड़े बदलाव के साथ गुजरा है. कंपनी का दावा है कि नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में तकनीकी रूप से कई बड़े बदलाव किए हैं जो इसे अब तक का सबसे बेस्ट मॉडल बनाता है. ये स्कूटर पहले से ज्यादा बेहतर रेंज, स्टोरेज स्पेस और कम्फर्टेबल है.
हुआ है ये बदलाव:
बजाज ऑटो टेक्नोलॉजी के मैनेजिंग डायरेक्टर अब्राहम जोसफ ने लॉन्च के दौरान बताया कि, "अगर डिज़ाइन की बात करें तो काफी हद तक पहले जैसा ही है. लेकिन कंपनी ने इस स्कूटर के स्ट्रक्चर और बैटरी पोजिशन में सबसे बड़ा बदलाव किया है. पिछले मॉडल में बैटरी को हेलमेट बॉक्स के नीचे जगह लगाया गया था, लेकिन नए मॉडल में कंपनी ने इसे फ्लोर बोर्ड पर लगाया है. जिससे न केवल राइडर को एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस मिलता है बल्कि एक लांग फ्लोर बोर्ड की भी सुविधा मिलती है."
अब्राहम ने कहा कि, "ये नया स्कूटर बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसमें नई बैटरी, नया कंट्रोल सिस्टम और नया मोटर पैनल दिया गया है. इतना ही नहीं कंपनी ने स्कूटर के पहियों को भी थोड़ा पीछे की तरफ बढ़ाया है, जिससे स्कूटर की साइज और स्पेस में बदलाव हुआ है. इसकी सीट को पिछले मॉडल की तुलना में 80 मिमी तक लंबा किया गया है. अब ये स्कूटर 725 मिमी लंबे सीट के साथ आता है."
बैटरी और रेंज:

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










