
Babar Azam, T20 World Cup 2024: पाकिस्तानी टेस्ट कप्तान शान मसूद की बची कुर्सी... बाबर आजम का सिंहासन खतरे में!
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव का दौर जारी है. सीमित ओवर्स क्रिकेट में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम पर भी एक्शन हो सकता है. हालांकि बाबर पर फैसला कुछ समय बाद लिया जाएगा.
वेस्टइंडीज और यूएस में आयोजिच हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. पाकिस्तान को पहले संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने सुपर ओवर में हराया था. फिर भारतीय टीम के हाथों उसे छह रनों से हार झेलनी पड़ी. बाबर सेना ने इसके बाद जरूर कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ संघर्षपूर्ण जीत हासिल की. मगर यह सुपर 8 में पहुंचाने के लिए नाकाफी था.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव का दौर जारी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 10 जुलाई को आधिकारिक बयान जारी करके वहाब रियाज को चयन समिति से हटा दिया गया है. उनके अलावा अब्दुल रज्जाक को भी पुरुष और महिला चयन समिति से हटा दिया गया था. अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम की लीडरशिप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.
शान मसूद की कप्तानी बरकरार, लेकिन...
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और कोच जेसन गिलेस्पी ने टेस्ट कप्तान के रूप में शान मसूद पर भरोसा जताया है. मगर बाबर आजम की कप्तानी पर फैसला बाद में किया जाएगा. कप्तान और बल्लेबाज के रूप में बाबर के प्रदर्शन पर जरूर चर्चा हुई. पाकिस्तान को इस साल अक्टूबर में तीन मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी करनी है. जबकि उसे बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का भी सामना करना है.
पीसीबी ने बुधवार को बैठक की जिसमें बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं, गिलेस्पी, व्हाइट बॉल के कोच गैरी कर्स्टन, सहायक कोच अजहर महमूद ने हिस्सा लिया और इस दौरान टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन पर भी चर्चा की गई. घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने समचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'बैठक रेड और व्हाइट बॉल फॉर्मेट में राष्ट्रीय टीम के लिए एक व्यापक खाका तैयार करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए हुई थी.'

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










