
Babar Azam T20 World Cup: 'हमें एक रोशनी मिली है', सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की स्पीच वायरल
AajTak
पाकिस्तान टीम ने ग्रुप स्टेज में काफी स्ट्रगल के बाद आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब पाकिस्तान की सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से बुधवार को टक्कर होगी. मगर इस मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की एक स्पीच वायरल हो रही है, जो उन्होंने ड्रेसिंग रूम में दी.
Babar Azam T20 World Cup 2022: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. रविवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ साउथ अफ्रीका की हार के बाद पाकिस्तान को मौका मिला. इसका उसने फायदा उठाया और बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. मगर पाकिस्तान के लिए यहां तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है.
अब पाकिस्तान टीम की सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से टक्कर होगी. यह मुकाबला बुधवार (9 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी में खेला जाएगा. मगर इस मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की एक स्पीच वायरल हो रही है, जो उन्होंने ड्रेसिंग रूम में दी.
पाकिस्तान को रोशनी मिली, जिसका फायदा उठाना है
बाबर ने अपने खिलाड़ियों से कहा है कि सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर होने की कगार पर आ गई थी पाकिस्तान टीम, लेकिन अब उसे एक रोशनी मिली है. इसका सभी को फायदा उठाना है. अपने उत्साह को दिखाना नहीं है, बल्कि मैदान पर परफॉर्मेंस करके दिखाना है. हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी उठानी होगी और जिसको मौका मिले, वो मैच फिनिश करके ही आए.
बाबर आजम ने अपनी स्पीच में कहा, 'विश्वास काम आया है. हमें एक रोशनी मिली है. हम उम्मीदों पर खरा उतरे हैं. उत्साहित थे, लेकिन हमने उसे दिखाया नहीं. एफर्ट हमें अपना 100 प्रतिशत देना है, चाहे जो मर्जी हो. पिछले दो मैचों में बतौर टीम हम जैसा खेले हैं, इसे ऐसे ही चलने देनी है. इसी को लगातार रखना है. जिसके हाथ में जो आए, वो उसे फिनिश करके आए.'
🗣️ Skipper @babarazam258 speaks to his team after Pakistan qualify for the #T20WorldCup semifinals 🔊#WeHaveWeWill pic.twitter.com/CkmpJCj6o3

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











