
Babar Azam Asia Cup: एशिया कप में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम, बनाने होंगे महज इतने रन!
AajTak
एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से यूएई में होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है. गेल ने अबतक 463 टी20 मैचों में 14,562 रन बनाए हैं.
एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर भी निगाहे रहने वाली हैं जो एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं. बाबर आजम यदि एशिया कप में 120 रन बना लेते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में अपने आठ हजार रन पूरे कर लेंगे. पाकिस्तान को भारत और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ अपने पहले दो मुकाबले खेलने हैं.
शोएब मलिक पाकिस्तान के सफलतम बैटर
बाबर आजम के नाम फिलहाल 219 टी20 मैचों में 45.28 की औसत एवं 128.08 के स्ट्राइक रेट से 7880 रन दर्ज हैं. टी20 क्रिकेट में बाबर के बल्ले से छह शतक और 67 अर्धशतक निकले हैं. पाकिस्तानी बल्लेबाजों में केवल शोएब मलिक ही टी20 क्रिकेट में आठ हजार या उससे ज्यादा रन बना पाए हैं. 40 साल के शोएब मलिक ने 472 मैचों में 36.55 की औसत से 11698 रन बनाए हैं जिसमें 71 अर्धशतक शामिल रहे. ऐसे में बाबर टी20 क्रिकेट में आठ हजार रन पूरा करने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बनने की दहलीज पर हैं.
रिजवान भी पूरे कर सकते हैं 5 हजार रन
उधर मोहम्मद रिजवान टी20 क्रिकेट में 5000 रन का आंकड़ा पूरा करने वाले सातवें पाकिस्तानी बल्लेबाज बनने की दहलीज पर हैं. अगर रिजवान यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो वह शोएब मलिक, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, उमर अकमल, अहमद शहजाद और कामरान अकमल जैसे बैटर्स की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. रिजवान ने अबतक 187 टी20 मैचों में 41.95 की औसत से 4909 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 39 अर्धशतक शामिल रहे.
गेल के नाम सबसे ज्यादा रन

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











