
Australian Women Team: ऑस्ट्रेलिया की वूमेन्स क्रिकेट में बादशाहत कायम, जीता 13वां वर्ल्ड टाइटल, इंग्लैंड-NZ सब पीछे
AajTak
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 19 रनों से हराकर महिला टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने कुल मिलाकर 13वां वर्ल्ड कप खिताब जीता है. कंगारू टीम इससे पहले सात बार वनडे वर्ल्ड कप खिताब भी जीत चुकी है. ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन बताता है कि उसे महिला क्रिकेट में चुनौती देना फिलहाल मुश्किल है.
ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया. 26 फरवरी (रविवार) को केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर आयोजित फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान साउथ अफ्रीका को 19 रनों से शिकस्त दी. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत में बेथ मूनी ने अहम रोल निभाया. बेथ मूनी ने नाबाद 74 रनों की पारी खेली.
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खिताब जीतकर साबित कर दिया है कि वूमेन्स क्रिकेट में उसकी बादशाहत को चुनौती देना मुश्किल है. ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी एवं कुल मिलाकर छठी बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम 2010, 2012, 2014, 2018 और 2020 में भी टी20 चैम्पियन बनी थी.
ऑस्ट्रेलिया का 13वां विश्व कप टाइटल
देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने कुल मिलाकर 13वीं बार वर्ल्ड कप खिताब जीता है. कंगारू टीम सात बार वनडे वर्ल्ड कप का भी टाइटल जीत चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने 1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013 और 2022 में वनडे वर्ल्ड कप जीता है. आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप के अबतक कुल आठ संस्करण हो चुके हैं जिसमें छह बार ऑस्ट्रेलियाई टीम विजेता बनी है. महिला वनडे विश्व कप की बात करें तो 12 बार इसका आयोजन हो चुका है जिसमें सात मौके पर कंगारुओं ने बाजी मारी.
क्लिक करें- साउथ अफ्रीका को हरा T-20 चैम्पियन बना ऑस्ट्रेलिया, बेथ मूनी के बाद गेंदबाजों ने भी दिखाया दम
इंग्लैंड के नाम पांच विश्व कप खिताब

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











