
Australia Squad Announced For ODI World Cup: वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, मार्नस लाबुशेन को नहीं मिली जगह
AajTak
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कप्तानी पैट कमिंस के हाथों में रहेगी. सबसे चौंकाने वाला निर्णय मार्नस लाबुशेन को लेकर लिया गया है. लाबुशेन वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं बना पाए.
5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कप्तानी चोट से जूझ रहे पैट कमिंस ही करेंगे. कमिंस को ओवल में हुए पांचवें टेस्ट मैच के दौरान इंजरी हो गई थी. 18 सदस्यीय प्राथमिक स्क्वॉड में ऑलराउंडर एरॉन हार्डी और स्पिनर तनवीर सांघा को जगह मिली है. सबसे चौंकाने वाला निर्णय मार्नस लाबुशेन को लेकर लिया गया है.
टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज रह चुके मार्नस लाबुशेन वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं बना पाए. ऑस्ट्रेलिया ने अभी 18 खिलाड़ियों को चुना है, लेकिन इसमें से 15 खिलाड़ी ही फाइनल स्क्वॉड का हिस्सा होंगे. आईसीसी के नियमानुसार सभी 10 टीमों को 28 सितंबर से पहले अपनी 15 खिलाड़ियों के नाम फाइनल करने हैं. वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में मेजबान भारत के खिलाफ होगा.
Presenting your 18-player squad for the 2023 ODI World Cup, as well as two lead-in series against South Africa and India! 🏆🇦🇺 pic.twitter.com/h6jVWYJvMy
ऑस्ट्रेलिया की 18 सदस्यीय वर्ल्ड कप टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरॉन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, स्टीव स्मिथ , मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा.
मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने खुलासा किया कि कमिंस के बाएं कलाई में फ्रैक्चर है जिसके लिए छह सप्ताह के रिहैब कीजरूरत होगी. उनका मानना है कि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले आराम करने से कमिंस को फायदा होगा. ऑस्ट्रेलिया अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के साथ विश्व कप की तैयारी करेगा और उन मैचों के दौरान तनवीर और हार्डी जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.
पांच बार की चैम्पियन है ऑस्ट्रेलिया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









