
Asia Cup Final: 'हम टीम इंडिया को भी हरा सकते हैं...', बांग्लादेश को पीटकर पाकिस्तानी कप्तान सलमान का चैलेंज, बोले-हमारी टीम स्पेशल
AajTak
बांग्लादेश को एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में हराकर पाकिस्तानी की टीम अब भारत के खिलाफ 28 सितंबर को दुबई में फाइनल मुकाबला खेलेगी. बांग्लादेश को हराने के बाद सलमान आगा ने भारतीय टीम को चैलेंज दिया है.
दुबई में एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली. इस रोमांचक जीत के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी टीम किसी भी प्रतिद्वंदी को हराने का दम रखती है, यहां तक कि भारत को भी.
अब एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान की 28 सितंबर के बीच महामुकाबला तय हो गया है. कुल मिलाकर पाकिस्तान और भारत तीसरी बार इस टूर्नामेंट में एशिया कप 2025 के खिताब के लिए आमने-सामने होंगे. यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच होगा एशिया कप का फाइनल, बांग्लादेश की उम्मीदें ध्वस्त
सलमान ने मैच के बाद कहा- अगर आप ऐसे मुकाबले जीतते हैं, तो इसका मतलब है कि आप एक स्पेशल टीम हैं, सभी ने शानदार प्रदर्शन किया. हमारी बल्लेबाजी में थोड़ी सुधार की जरूरत है, लेकिन हम उस पर काम करेंगे.
पाकिस्तान ने सुपर-4 के मुकाबले में बांग्लादेश केा 135 रनों टारगेट दिया था. इसके बाद बांग्लादेश को 124 रनों पर रोक दिया. गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई.
सलमान आगा ने कहा- हम जानते हैं हमें क्या करना है. हमारी टीम किसी को भी हरा सकती है. हम रविवार को मैदान में उतरेंगे और भारत को हराने की कोशिश करेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












