
Asia Cup 2022: हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ पाकिस्तानी टीम में होंगे बड़े बदलाव, प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये प्लेयर्स
AajTak
पाकिस्तानी टीम को टीम इंडिया के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना था. ऐसे में उसके लिए हॉन्कॉन्ग के खिलाफ मुकाबला जीतना बेहद जरूरी हो गया है क्योंकि उस मैच में जीत हासिल करने पर ही वह सुपर-चार में पहुंच पाएगी. हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में पाकिस्तान टीम में दो बड़े बदलाव किए जा सकते हैं.
पाकिस्तानी टीम के लिए एशिया कप 2022 की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे भारत के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना था. अब पाकिस्तान के लिए हॉन्कॉन्ग के खिलाफ मुकाबला जीतना बेहद जरूरी हो गया है क्योंकि उस मैच में जीत हासिल करने पर ही उसके सुपर-चार में जाने के दरवाजे खुलेंगे. शारजाह में 2 अगस्त को खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले पाकिस्तानी कैम्प से बड़ी खबर आ रही है.
प्लेइंग-11 में मिलेगा इन्हें मौका
सूत्रों के मुताबिक हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में पाकिस्तान टीम में दो बड़े बदलाव किए जाने की संभावना है. तेज गेंदबाज नसीम शाह और हारिस रउफ को इस मैच में आराम दिया जा सकता है क्योंकि दोनों को भारत के खिलाफ मुकाबले के दौरान क्रैम्प से जूझना पड़ा था. दोनों की जगह हसन अली और मुहम्मद हसनैन को शामिल किया जा सकता है.
पाकिस्तान की बैटिंग पर उठ रहे सवाल
भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान टीम के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. बैटिंग यूनिट में वह दमखम नहीं नजर आ रहा है. उस मैच में कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ओपनिंग करने उतरे थे. बाबर आजम जहां 10 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर पवेलियन लौट गए थे. वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 43 रन बनाने के लिए काफी गेंदें ली.
भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया था. खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद और आसिफ अली रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए. देखा जाए तो पाकिस्तानी टीम एक तरह से बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और फखर जमां पर ही पूरी तरह निर्भर है. ऐसे में इन तीन स्टार्स प्लेयर के नहीं चलने पर मिडिल ऑर्डर को जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











