
Asia Cup 2022: हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ियों ने उतारी टीम इंडिया की नकल, 'काला चश्मा' गाने पर किया डांस, VIDEO
AajTak
हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट टीम ने क्वालिफायर राउंड जीतकर एशिया कप के ग्रुप-ए में जगह बनाई है. इस ग्रुप में भारतीय टीम के साथ पाकिस्तान भी है. हॉन्ग कॉन्ग का पहला मैच भारतीय टीम के साथ 31 अगस्त को खेला जाएगा. एशिया कप में जगह बनाने की खुशी में हॉन्ग कॉन्ग टीम के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की तरह सेलेब्रेशन किया...
Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 सीजन की शुरुआत आज से होने जा रही है. पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट में 6 टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग रहेंगी. इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है.
हॉन्ग कॉन्ग ने क्वालिफायर राउंड जीतकर ग्रुप में जगह बनाई है. उसे भारत-पाकिस्तान के ग्रुप-ए में रखा गया है. इस उपलब्धि के कारण पूरी टीम काफी ज्यादा खुश नजर आ रही है. इसी खुशी में जश्न मनाते हुए हॉन्ग कॉन्ग ने भारतीय टीम की नकल उतारी और फिल्मी गाने 'काला चश्मा' पर डांस किया.
इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है. हॉन्ग कॉन्ग टीम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह वीडियो शेयर किया है. इससे पहले भारतीय टीम ने भी काला चश्मा गाने पर डांस किया था, जिसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था. भारतीय टीम ने इसी महीने जिम्बाब्वे को उसी के घर में वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद जश्न मनाया था.
6 टीमों के बीच होंगे कुल 13 मैच
बता दें कि एशिया कप में इस बार 6 टीमों के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे. इनमें 10 मैच दुबई और तीन मैच शारजाह में होंगे. भारत और पाकिस्तान ग्रुप-ए में हैं. जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ग्रुप-बी में हैं. एक टीम क्वालिफायर राउंड से चुनी जानी थी. ऐसे में यह टीम हॉन्ग कॉन्ग बनी है.
दरअसल, चार टीमों हॉन्ग कॉन्ग, यूएई, कुवैत और सिंगापुर के बीच क्वालिफायर मुकाबले 21 अगस्त से शुरू हो गए थे. क्वालिफायर की विजेता टीम को भारत-पाकिस्तान के ग्रुप में होना था. सभी टीमों ने 3-3 मैच खेले थे, जिसमें हॉन्ग कॉन्ग ने अपने सभी मैच जीतकर क्वालिफाई किया है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











