
ASIA CUP के बाद एक बार फिर आमने-सामने होंगे India-Pak, जानें कब
AajTak
भारत पाकिस्तान में तनाव के बीच पहले एशिया कप में भारत पाक मुकाबले को खेल मंत्रालय ने हरी झंडी दी. उसके बाद महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए आज शेड्यूल आया जिसमें भारतीय महिला टीम का पहले मुकाबला 5 अक्टूबर 2025 को कोलंबो में होगा. इससे पहले पाकिस्तान की हॉकी टाम भारत से खेलने से मना कर चुकी है. ऐसे में लोगों में तमाम तरह के सवाल उठा रहे हैं कि तनाव के बीच हम पाकिस्तान से क्यों खेल रहे हैं.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











