
Asia Cup: ओमान के खिलाफ प्लेइंग11 से OUT होंगे जसप्रीत बुमराह? इस गेंदबाज को मिलेगा मौका
AajTak
भारत ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 में जगह पक्की कर ली है और अब 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह अर्शदीप सिंह या हर्षित राणा को मौका मिल सकता है.
एशिया कप 2025 के ग्रुप-स्टेज के अंतिम मुकाबले में ओमान के खिलाफ टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकती है. टीम ये फैसला अपने स्ट्राइक गेंदबाज को सुपर-4 चरण से पहले तरोताज़ा रखने के लिए ले सकती है. दरअसल, भारत ने 9 सितंबर को मेज़बान यूएई को नौ विकेट से हराकर अभियान की शुरुआत की थी और इसके बाद पाकिस्तान को सात विकेट से मात देकर ग्रुप में टॉप स्थान हासिल कर लिया है. ऐसे में 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ होने वाला मैच अब केवल औपचारिकता भर रह गया है.
7 दिन में हो सकते हैं 4 मैच
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह को आराम देना एक व्यावहारिक फैसला है क्योंकि भारत यदि फाइनल तक पहुंचता है तो सात दिनों में चार मैच खेलने पड़ सकते हैं. इसलिए बुमराह के वर्कलोड को संभालना प्राथमिकता है.
यह भी पढ़ें: PAK मंत्री ने फिर कराई अपने ही देश की फजीहत! एशिया कप टूर्नामेंट में एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई
शानदार फॉर्म में हैं बुमराह
30 वर्षीय पेसर बुमराह शानदार फॉर्म में हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 28 रन देकर 2 विकेट झटके और भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ते हुए भारत के चौथे सबसे ज़्यादा T20I विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. अब तक 72 मैचों में उनके नाम 92 विकेट हैं, औसत 17.67 और इकॉनमी 6.29 रही है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











