
Ashutosh Sharma IPL 2025: 'आखिरी ओवर तक टिका तो...', आशुतोष शर्मा कैसे बने दिल्ली के लिए फिनिशर, खुद ही बयां की कहानी
AajTak
पहले मैच में आशुतोष शर्मा अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए 'संजीवनी' साबित हुए. पिछले सीजन में वह पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए अपनी पहचान बनाई थी. उन्होंने मैच फिनिशर की अपनी भूमिका से प्रभावित किया था, लेकिन तब वह अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे.
आईपीएल-2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपना धमाकेदार आगाज किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस जीत में ‘इम्पैक्ट सब’ आशुतोष शर्मा की 31 गेंदों में नाबाद 66 रनों की तू्फानी पारी की अहम भूमिका रही. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पर एक विकेट की चमत्कारिक जीत दिलाने वाले आशुतोष शर्मा ने कहा कि उन्होंने पूरे साल मैच को ‘फिनिश’ करने पर ध्यान केंद्रित किया, जिसका उन्हें यहां फायदा मिला.
पहले मैच में आशुतोष अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए 'संजीवनी' साबित हुए. पिछले सीजन में वह पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए अपनी पहचान बनाई थी. उन्होंने मैच फिनिशर की अपनी भूमिका से प्रभावित किया था, लेकिन तब वह अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे.
पिछले नवंबर में हुए आईपीएल ऑक्शन में आशुतोष को दिल्ली कैपिटल्स ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा था. 26 साल के बल्लेबाज आशुतोष सोमवार को खेली गई अपनी पारी से खुश दिखे. वह घरेलू क्रिकेट में रेलवे की तरफ से खेलते हैं.
A comeback for the ages! 🔥 Take a bow, #AshutoshSharma 🙌#IPLonJioStar 👉 #GTvPBKS, TUE, 25th MAR, 6:30 PM on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/3G1VyDiXrg
दिल्ली की टीम 210 रनों के लक्ष्य के सामने एक समय बेहद खराब स्थिति में थी और वह 6 विकेट पर 113 रन बना कर जूझ रही थी. लेकिन आशुतोष ने विपराज निगम के साथ मिलकर रोमांचक जीत दिलाई. आशुतोष इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे.
आशुतोष और विपराज ने 7वें विकेट के लिए 22 गेंदों में 55 रन जोड़े थे. आईपीएल के इस सीजन में आशुतोष और विपराज की जोड़ी सुर्खियों में आ गई है. पिछले साल पंजाब किंग्स के लिए आशुतोष ने शशांक सिंह के साथ धमाकेदार साझेदारियां की थीं.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










