
Ashes 2021: दो दिन पिटने के बाद इंग्लैंड की जानदार वापसी, कप्तान रूट और मलान ने संभाला मोर्चा- Photos
AajTak
एशेज टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम आक्रामक अंदाज में खेलती नजर आई. स्टार्क और ट्रेविस हेड ने मिलकर टीम का स्कोर 400 के करीब पहुंचाया. जिसके बाद इंग्लैंड ने वापसी करते हुए बाकी 2 विकेट जल्दी निकाल लिए. इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भी शानदार वापसी करते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 220 रन बना लिए हैं. जो रूट 86 रन औऱ डेविड मलान 80 रन बनाकर नाबाद हैं.
मैच के तीसरे दिन भी मैदान में फैंस की काफी तादाद नजर आई. पहले दो दिन एशेज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत स्थिति में थी. ट्रेविस हेड औक मिशेल स्टार्क ने तीसरे दिन आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 400 के करीब पहुंचाया.
मध्यक्रम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 152 रनों की पारी खेली, हेड ने 148 गेंदों की अपनी पारी में 14 चौके और 4 छक्के जड़े. हेड के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 278 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की. हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी की आखिरी गेंद तक डटे रहे.
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट पहली पारी में बल्लेबाजों की असफलता के साथ अपने गेंदबाजों से भी काफी निराश नजर आए. रूट ने ब्रिस्बेन टेस्ट में ओवरकास्ट कंडीशंस मे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था जिसकी काफी आलोचना हो रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










