
Apple सीक्रेटली बना रहा ChatGPT का राइवल, iPhone 17 के साथ हो सकता है बड़ा ऐलान?
AajTak
Apple एक सीक्रेट AI सर्च प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है, जो ChatGPT का राइवल होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ने इसके लिए एक न्यू टीम तैयार की है, जिसको Answers, Knowledge, और Information नाम दिया गया है, जिसका शॉर्ट नेम AKI बताया है. आने वाले दिनों में ये टीम बड़ा ऐलान कर सकती है. यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब सितंबर महीने में कंपनी न्यू iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है.
Apple अपने एक खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिसका मकसद ChatGPT का राइवल तैयार करना है. इसको लेकर कंपनी ने एक नई यूनिट को बिल्ट किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस यूनिट्स का नाम Answers, Knowledge, और Information, जिसे AKI का भी नाम दिया गया है. ये जानकारी Bloomberg के Mark Gurman की रिपोर्ट्स से मिली है.
AI chatbot बनाने की दिशा में हो रहा काम
AKI का काम एक AI Focused AI chatbot तैयार करना है. इसकी मदद से यूजर्स दुनियाभर की जानकारी को बड़ी ही आसानी से एक्सेस कर पाएंगे.
AKI टीम की कमान Robby Walker संभालेंगे, जो पहले Siri के एग्जीक्यूटिव रह चुके हैं. Siri एक AI असिस्टेंट प्लेटफॉर्म है. Apple के AI chief John Giannandrea हैं और Robby Walker उनको रिपोर्ट करेंगे.
यह भी पढ़ें: ChatGPT से लोगों की बातचीत Google पर लीक, एक फीचर की वजह से हुआ ऐसा

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











