
Anti Hijab Protest: ईरान में प्रदर्शनकारियों की बड़ी जीत, मॉरलिटी पुलिस को किया गया खत्म, जानें बड़ी बातें
AajTak
ईरान की मॉरलिटी पुलिस को औपचारिक रूप से गश्त-ए-इरशाद या गाइडेंस पेट्रोल के नाम से जाना जाता है. इसी पुलिस ने महिसा आमिनी को बीते सितंबर में इस्लामिक गणतंत्र के सख्त ड्रेस के कोड के उल्लंघन और अनुचित तरीके से हिजाब पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसकी तीन बाद हिरासत में ही मौत हो गई थी.
ईरान में महिसा आमिनी की मौत के बाद मॉरलिटी पुलिस और महिलाओं के लिए कड़े कानून के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके बाद रविवार को ईरान में मॉरलिटी पुलिस को खत्म कर दिया गया. ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद जाफर मोंटाजेरी ने बताया कि पुलिस की मॉरलिटी ईकाई को समाप्त कर दिया गया है. 22 वर्षीय महिसा आमिनी की हिरासत में मौत के बाद दुनियाभर में ईरान में महिलाओं के इन नियमों के खिलाफ विरोध देखा गया.
ईरान की मॉरलिटी पुलिस को औपचारिक रूप से गश्त-ए-इरशाद या गाइडेंस पेट्रोल के नाम से जाना जाता है. इसी पुलिस ने महिसा आमिनी को बीते सितंबर में इस्लामिक गणतंत्र के सख्त ड्रेस के कोड के उल्लंघन और अनुचित तरीके से हिजाब पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसकी तीन बाद हिरासत में ही मौत हो गई थी. इस इकाई की 2006 में स्थापना की गई थी.
ईरान में किन परिस्थितियों में हुआ ऐलान, समझिए
1- ईरान के अटॉर्नी जनरल मोंटेजरी ने रविवार को कहा कि मॉरलिटी पुलिस का न्यायपालिका से कोई संबंध नहीं है और उसे ठीक वैसे ही समाप्त कर दिया गया, जैसे उसकी शुरुआत हुई थी. उन्होंने ये बात तब कही, जब उनसे पूछा गया था कि ईरानी प्रशासन इस इकाई को समाप्त करने पर विचार क्यों कर रहा है.
2- इससे एक दिन पहले अटॉर्नी जनरल ने कहा था कि महिलाओं के लिए उचित ड्रेस को नियंत्रित करने वाला कानून जरूरी था या नहीं यह निष्कर्ष निकालने के लिए संसद और न्यायपालिका दोनों मिलकर काम कर रहे हैं. साथ ही, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि इस इकाई को समाप्त कर दिया गया है.
3- ईरान में तीन महीने तक चले विरोध प्रदर्शनों ने सरकार को हिलाकर रख दिया. इन प्रदर्शनों का नेतृत्व मुख्य रूप से महिलाओं ने किया, जिन्होंने सड़कों पर अपने हेडस्कार्व्स और घूंघट निकाल दिए. महिलाओं ने प्रदर्शनों में नारी-जीवन और आजादी जैसे नारे लगाए. ईरान में आमिनी की मौत के बाद अमेरिका और यूरोपीय देशों की ओर से भी निंदा की गई.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?











