
Anil Kumble Perfect 10: जब अनिल कुंबले ने अकेले उड़ाई पाकिस्तान की नींद... कहर बनकर टूटे और 10 विकेट लेकर समेट दी टीम
AajTak
25 साल पहले आज (7 फरवरी) ही के दिन भारतीय टीम के स्टार स्पिनर अनिल कुंबले ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया था. यह रिकॉर्ड भारत और पाकिस्तान के बीच 4 से 7 फरवरी 1999 के बीच खेले गए दिल्ली टेस्ट में रचा गया था. इसी मुकाबले की दूसरी पारी में कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी 10 विकेट झटके थे. ऐसा करने वाले वो वर्ल्ड के महज दूसरे गेंदबाज बने.
Anil Kumble Perfect 10: भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए आज (7 फरवरी) का दिन बेहद खास है. इस दिन 25 साल पहले भारतीय टीम के स्टार स्पिनर अनिल कुंबले ने ऐसा इतिहास रचा था, जो अब तक या आने वाली कई पीढ़ियों तक कोई भुला नहीं सकेगा. यह ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबला था, जो भारत और पाकिस्तान के बीच 4 से 7 फरवरी 1999 के बीच दिल्ली में खेला गया था.
इसी मुकाबले की दूसरी पारी में कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी 10 विकेट झटके थे. ऐसा करने वाले वो वर्ल्ड के महज दूसरे गेंदबाज बने. उनसे पहले इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में पारी के सभी 10 विकेट (51.2-23-53-10) लेने का कारनामा किया था.
भारतीय टीम ने दिया था 420 रनों का टारगेट
4 से 7 फरवरी 1999 तक दिल्ली के तत्कालीन फिरोजशाह कोटला स्टेडियम (अब अरुण जेटली स्टेडियम) में खेले गए उस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इसके बाद कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के 67 रनों की बदौलत टीम ने पहली पारी में 252 रन बनाए.
जवाब में पाकिस्तान टीम 172 रनों पर ही सिमट गई. इस पारी में लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 75 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके थे. इसके बदौलत पहली पारी में भारतीय टीम को 80 रनों की बढ़त मिली थी. इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 339 रन बनाकर पाकिस्तान को 420 रनों का टारगेट दिया.
इस तरह कुंबले ने झटके परफेक्ट 10 विकेट

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











