
Anaya Bangar Interview: 'क्रिकेटरों ने न्यूड फोटो भेजे, गालियां दीं', जेंडर चेंज कर लड़की बनीं अनाया बांगड़ का खुलासा, बोलीं- कार में...
AajTak
Anaya Bangar Interview: पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़ अब जेंडर चेंज कर लड़की बन चुके हैं. उनकी नई पहचान अनाया बांगड़ हैं. 'लल्लनटॉप' संग इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनको न्यूड फोटो भेजे गए, गालियां दी गईं. लड़के से लड़की बनी अनाया ने किस क्रिकेटर पर गंभीर आरोप लगाए?
Anaya Bangar Interview: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय टीम के कोच रहे संजय बांगड़ के पुत्र आर्यन बांगड़ अब जेंडर चेंज कर लड़की बन चुके हैं. उनकी अब नई पहचान अनाया बांगड़ हैं. अनाया बांगड़ अब अपने हालिया इंटरव्यू के कारण चर्चा में हैं. जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के अनछुए पहलुओं के बारे में खुलकर बात की. अनाया सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. इस इंटरव्यू में उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए.
लल्लनटॉप के खास शो ‘बैठकी’ में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनाया बांगड़ पहुंची थीं. अनाया पहले आर्यन बांगड़ के नाम से जानी जाती थीं. इस इंटरव्यू में उन्होंने ट्रांस महिला के रूप में अपने अनुभव शेयर किए. वहीं उन्होंने किसी क्रिकेटर का नाम तो नहीं लिया, लेकिन यह बताया कि उनको कुछ क्रिकेटर्स ने अपनी न्यूड तस्वीरें भेजीं... गालियां भी दीं.
उन्होंने इस इंटरव्यू में 'जेंडर चेंज सर्जरी' के बारे में बात की थी और बताया कि कैसे इस लाइफ चेंजिंग प्रोसीजर ने उनके क्रिकेट करियर सहित जीवन के सभी पहलुओं में बदलाव किया.
इस दौरान अनाया ने समाज में ट्रांस-वूमन के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बताया. इस इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कि कुछ क्रिकेटरों ने उनका उत्पीड़न किया. जो अक्सर उनको न्यूड तस्वीरें भेजते थे और संबंध बनाने को कहते थे.
क्रिकेटर्स से अनाया बांगड़ को कितना सपोर्ट मिला? जेंडर चेंज सर्जरी के बाद साथी क्रिकेटरों का कितना सपोर्ट मिला? इस पर उन्होंने कहा कि सपोर्ट तो मिला है, लेकिन कुछ लोगों ने उनका हरासमेंट भी किया है. कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हैं जिन्होंने मुझे अपनी न्यूड तस्वीरें भेजीं. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को भी याद किया, जो मौखिक रूप से दुर्व्यवहार करता था.
अनाया ने कहा- वह व्यक्ति सबके सामने गालियां देता था. फिर वही व्यक्ति मेरे पास आकर बैठता था और मेरी तस्वीरें मांगता था.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











