
Amazon पर राखी सेल, स्मार्टफोन और मोबाइल असेसरीज पर मिल रही छूट, कीमत 79 रुपये से शुरू
AajTak
Raksha bandhan sale की शुरुआत हो चुकी है, ये सेल Amazon India पर जारी है. जहां से आप स्मार्टफोन और मोबाइल असेसरीज को सस्ते में खरीद सकते हैं. यहां मोबाइल असेसरीज की शुरुआती कीमत 79 रुपये है. यहां मोबाइल पर 40 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा. इसमें Samsung, Vivo, Redmi आदि ब्रांड के हैंडसेट को सस्ते में खरीद सकते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Amazon India पर रक्षाबंधन को लेकर सेल जारी है. इस सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर मोबाइल असेसरीज पर डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल का फायदा उठाकर आप अपनी बहन या भाई के लिए अच्छा गिफ्ट खरीद सकते हैं. मोबाइल असेसरीज की शुरुआती कीमत 79 रुपये से है.
मोबाइल असेसरीज में ईयरफोन, TWS, पावर बैंक, मोबाइल चार्ज और चार्जिंग केबल आदि को खरीदा जा सकता है. यहां मोबाइल असेसरीज में ढेरों प्रोडक्ट मौजूद हैं. सोमवार को देश के अधिकतर राज्यों रक्षा बंधन मनाया जाना है. ऐसे में यह सेल आपके काफी काम सकती है.
Amazon India की इस सेल में स्मार्टफोन को भी अच्छे डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है. इस सेल के दौरान कुछ मोबाइल पर 40 परसेंट तक के डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है. यहां बैंक ऑफर, एक्सचेंज बॉनस आदि का फायदा उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: भारत में शुरू हुआ Google Pixel 8 का प्रोडक्शन, क्या सस्ता होगा स्मार्टफोन?
इस सेल के दौरान Samsung, Redmi, Realme, Honor, Vivo जैसे ब्रांड के मोबाइल को लिस्टेड किया है. इसके अलावा Apple iPhone को भी खरीदा जा सकता है. स्मार्टफोन को नो कॉस्ट ईएमआई की मदद से भी खरीदा जा सकता है, जिसकी वजह से आपको इंटरेस्ट के रूप में एक्स्ट्रा पेमेंट नहीं करनी होगी.
Amazon India पर जारी इस सेल के दौरान 6 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक का स्मार्टफोन खरीदा जा सकता है. यहां यूजर्स अपने बजट के मुताबिक कोई भी स्मार्टफोन खरीद सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










