
Alex Hales Retirement: वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, एलेक्स हेल्स ने अचानक लिया संन्यास
AajTak
इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायमेंट की घोषणा कर दी है. हेल्स पिछले साल के टी20 विश्व कप की विजेता रही इंग्लिश टीम का हिस्सा रह चुके हैं. हेल्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संन्यास लेने की पुष्टि की.
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायमेंट ले लिया है. एलेक्स हेल्स ने पिछले साल हुए टी20 विश्व कप में इंग्लैंड टीम के भाग लिया था. उस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था. हेल्स ने 4 अगस्त ( शुक्रवार) को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट की पुष्टि की.
34 साल के एलेक्स हेल्स ने लिखा, 'कृपया नोट कर लें कि मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. तीनों प्रारूपों को मिलाकर 156 बार अपने देश का प्रतिनिधित्व करना काफी सौभाग्य की बात रही. मैंने कुछ यादें और दोस्ती जीवन भर के लिए बना ली है और मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का सही समय है.'
हेल्स कहते हैं, 'इंग्लैंड के लिए खेलने के दौरान मैंने उतार-चढ़ाव देखे. यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है और मुझे संतुष्टि महसूस हो रही है कि इंग्लैंड के लिए मेरा आखिरी गेम विश्व कप फाइनल रहा. मुझे इस उतार-चढ़ाव भरे सफर में हमेशा अपने दोस्तों, परिवार प्रशंसकों से भारी समर्थन हासिल हुआ.' हेल्स का आखिरी गेम पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 का फाइनल रहा. हेल्स ने कहा कि वह घरेलू क्रिकेट में नॉटिंघमशायर के साथ-साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.
हेल्स ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था. भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हेल्स ने महज 47 गेंदों पर नाबाद 86 रन बनाए थे. भारत को उस मैच में 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि फाइनल में हेल्स का बल्ला नहीं चला था, लेकिन उनकी टीम पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीतने में सफल रही थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









