
Ajinkya Rahane: 'मेरे फैसले का क्रेडिट कोई और ले गया...' अपने आलोचकों पर बरसे रहाणे
AajTak
भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा है और उनमें अभी काफी क्रिकेट बचा हुआ है.
वनडे और टी-20 के बाद टेस्ट फॉर्मेट में भी भारतीय टीम मैनेजमेंट बदलाव की कोशिश कर रहा है. चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के फॉर्मे को लेकर लंबे समय से बहस छिड़ी हुई है. कई पूर्व खिलाड़ियों ने दोनों सीनियर बल्लेबाजों की जगह युवा चेहरों को मौका देने की मांग भी की है. हाल ही में दोनों अनुभवी खिलाड़ियों का चयन उनकी रणजी टीम में हुआ है. ऐसे में माना जा रहा है कि पुजारा और रहाणे दोनों बल्लेबाजों की जगह श्रीलंका के खिलाफ युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











