
Air Pollution: प्रदूषण से बचाव के लिए BMC का मास्टर प्लान, मुंबई में लग रही हैं एयर क्लालिटी मॉनिटरिंग मशीनें
AajTak
Mumbai Pollution: एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग मशीनों को मुंबई के ऐसे इलाकों में लगाया गया है, जहां प्रदूषण का स्तर अधिक है. इस मशीन की मदद से प्रदूषण को काबू करने में मदद मिलेगी.
Air Quality Monitoring Machine: देश के विभिन्न राज्य प्रदूषण की मार झेल रहे हैं. हवा में बढ़ते प्रदूषण के स्तर की वजह से ग्लोबल वॉर्मिंग का खतरा भी बढ़ रहा है. देश की आर्थिक राजधानी के अधिकतर हिस्से प्रदूषण की चपेट में हैं. कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान तक जा पहुंचा है.
मुंबई में गाड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है. मुंबई में लोगों को प्रदूषण की मार से बचाने के लिए बीएमसी द्वारा अब अलग-अलग जगहों पर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग मशीनों को लगाया गया है. मशीनों के ज़रिए हवा की गुणवक्ता को मॉनिटर किया जा रहा है. जिसकी रिपोर्ट के आधार पर प्रदूषण कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.
एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग मशीनों को मुंबई के ऐसे इलाकों में लगाया गया है, जहां प्रदूषण का स्तर अधिक है. इस मशीन की मदद से प्रदूषण को काबू करने में मदद मिलेगी.
बता दें कि AQI को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










