
AI का वो रूप, जो निकल जाएगा इंसानों से आगे, Stephen Hawking ने दी थी वॉर्निंग
AajTak
What is Artificial General Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बेहतर करने पर दुनियाभर में लगातार काम हो रहा है, लेकिन क्या हो अगर ये इंटेलिजेंस इतनी पावरफुल हो जाए कि इंसानों को ही मात दे दे. इसका डर लोगों को लंबे समय से सता रहा है. ऐसे में AGI की चर्चा खूब हो रही है. आइए जानते हैं AGI क्या है और ये किस तरह से इंसानों के लिए खतरा बन सकता है.
सालों से सुपरइंटेलिजेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साइंस फ्रिक्शन, किताबों और मूवीज का हिस्सा रही है. आपने कई मूवी में देखा होगा कि रोबोट्स, एंड्रॉयड और सुपर कम्प्यूटर्स दुनिया पर कब्जा कर लेते हैं और फिर इंसानों से मशीनों की जंग शुरू होती है. कुछ सालों पहले तक ये सब फिल्मी कहानी ही लगता था, लेकिन अब AI के बढ़ते दायरे ने लोगों को डराना शुरू कर दिया.
बात चाहें AI के सुपर AI बनने की हो या फिर Singularity Point की. ये सभी कहानियां अब धीरे-धीरे सच होती जा रही हैं. ChatGPT जैसे AI बेस्ड चैटबॉट चर्चा में हैं, लेकिन इनके बीच एक नए टर्म की चर्चा हो रही है. हम बात कर रहे हैं Artificial General Intelligence यानी AGI की.
अब सवाल आता है कि AGI क्या है और इसकी चर्चा क्यों हो रही है. भले ही जनरेटिव AI और आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस एक जैसे टर्म हैं, लेकिन इन दोनों के मतलब काफी अलग हैं. जनरेटिव AI का मतलब एक ऐसे डीप लर्निंग मॉडल से है, जो हाई क्वॉलिटी टेक्स्ट, ईमेज और दूसरे कंटेंट क्रिएट कर सकता है.
ये कंटेंट उसकी ट्रेनिंग पर बेस्ड डेटा के आधार पर होते हैं. हालांकि, इन क्षमताओं के होने का ये मतलब नहीं है कि एक AI सामान्य तौर पर इंटेलिजेंस है. यहीं पर AGI यानी आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस की शुरुआत होती है.
AGI मशीन इंटेलिजेंस का एक बड़ा रूप है. OpenAI के मुताबिक AGI एक ऐसा हाई ऑटोनॉमस सिस्टम है, जो आर्थिक रूप से सबसे वैल्यूएबल काम को इंसानों से बेहतर ढंग से कर सकता है. आज के वक्त में AI इतना मजबूत नहीं हुआ है.
अमेरिकी बाजार में मार्च 2023 के डेटा के मुताबिक, सबसे कॉमन जॉब्स में- कैशियर, खाना बनाने वाले, स्टॉकिंग एसोसिएट, लेबर, चौकीदार, कंस्ट्रक्शन वर्कर, मुनीम, सर्वर, मेडिकल असिस्टेंट और बारटेंडर शामिल हैं. इन कामों को करने के लिए आपको ना सिर्फ इंटेलेक्चुअल कैपेसिटी चाहिए, बल्कि आपके पास आज के रोबोट्स से कहीं ज्यादा मैन्युअल स्किल्स चाहिए.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









