
Ahoi Ashtami 2023: अहोई अष्टमी कल, पूजा के लिए मिलेगा बस इतना समय, नोट कर लें ये मुहूर्त
AajTak
Ahoi Ashtami 2023: अहोई की पूजा कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन प्रदोषकाल में की जाती है. इस दिन सभी माताएं सूर्योदय से पहले जगती हैं और उसके बाद स्नान करके माता अहोई की पूजा करती हैं. आज के दिन अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन माता स्याहु की पूजा करने का विधान भी है.
Ahoi Ashtami 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, अहोई अष्टमी का व्रत हर साल कार्तिक महीने की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. यह व्रत मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की सेहत के साथ उनकी दीर्घायु की कामना के लिए भी रखती हैं. अहोई अष्टमी के दिन माता अहोई, माता स्याही और भगवान गणेश की उपासना की जाती है. इस बार अहोई अष्टमी का व्रत 5 नवंबर यानी कल रखा जाएगा. ऐसी मान्यता है कि इस दिन निर्जला व्रत रखने से माता अहोई का आशीर्वाद मिलता है और घर में समृद्धि के साथ बच्चों की सेहत भी बनी रहती है. आइए जानते हैं कि अहोई अष्टमी की पूजा के लिए कल कितना समय मिलेगा.
अहोई अष्टमी पूजन मुहूर्त (Ahoi Ashtami 2023 Pujan Muhurat)
अहोई अष्टमी पर पूजन का समय शाम 5 बजकर 33 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगा यानी पूजन के लिए आपको सिर्फ 1 घंटा 19 मिनट का ही समय मिलेगा. साथ ही कल तारे दिखने का समय शाम 5 बजकर 58 मिनट रहेगा, इस समय व्रत का पारण किया जा सकता है.
साथ ही अहोई अष्टमी वाले दिन रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण भी होने जा रहा है, जिसमें अहोई माता का पूजन किया जा सकता है.
अहोई अष्टमी शुभ मुहूर्त (Ahoi Ashtami 2023 Shubh Muhurat)
अहोई अष्टमी 5 नवंबर रविवार को रखा जाएगा. अष्टमी तिथि की शुरुआत 5 नवंबर यानी कल रात 12 बजकर 59 मिनट से होगी और समापन 6 नवंबर को प्रात: 3 बजकर 18 मिनट पर होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










